#अपराध

November 12, 2024

हिमाचल में SHO का कारनामा, 15 हजार के लिए खाकी से कर दी बेईमानी

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक SHO को गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस की टीम ने SHO को एक केस की सेटलमेंट के बदले रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में हैरान कर देने वाली बात है कि SHO ने महज 15 हजार रुपए के लिए अपना ईमान बेच दिया है।

SHO हुआ गिरफ्तार

बता दें कि मामला सोमवार देर शाम का है। विजिलेंस की ये गाज पधर थाने के SHO पर पड़ी है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हर तरफ SHO के कारनामे की चर्चा हो रही है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : तिरंगे में लिपटे पति को देख पत्नी बेसुध, मां ने सोचा नहीं था ऐसे लौटेगा लाल

15 हजार रुपए में बेचा ईमान

मिली जानकारी के अनुसार, SHO पधर ने एक व्यक्ति से केस सेटलमेंट के बदले 15 हजार रुपए की मांग की थी। SHO ने व्यक्ति को ये पैसे उसके आवास पर लाने को कहा था। मगर व्यक्ति ने होशियारी दिखाते हुए मामले की सूचना विजिलेंस को दे दी।

रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार

इसी सूचना के आधार पर विजिलेंस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से व्यक्ति को पैसे लेकर SHO के आवास पर भेजा। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर SHO को रंगे हाथों धर-दबोच लिया। विजिलेंस की इस गुप्त कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां के खोने का दुख नहीं सह पाई बेटी, कफन डालते ही त्यागे प्राण मामले की पुष्टि करते हुए DSP विजिलेंस प्रियंक गुप्ता ने बताया कि आरोपी SHO पुलिस हिरासत में है। आरोपी के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। विजिलेंस की टीम द्वारा इस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। आरोपी SHO की संपत्ति की भी जांच करवाई जा सकती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख