#अपराध

September 14, 2024

चिट्टे के किंगपिन को ढूंढ लाई HP पुलिस : NIT के छात्र की गई थी जा*न

शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के युवाओं में नशे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। सूबे के कई युवा नशे के ओवरडोज के कारण अपनी जान गवा चुके हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के NIT हमीरपुर से सामने आया था। जहां ड्रग ओवरडोज के कारण MTech के एक छात्र सूजल की मौत हो गई थी। करीब एक साल बाद पुलिस को इस मामले में लीड मिली है।

चिट्टा तस्करी का किंगपिन अरेस्ट

अब इसी मामले में पुलिस ने चिट्टा तस्करी के किंगपिन कुलविंदर को होशियारपुर से अरेस्ट किया है। कुलविंदर के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के कई थानों में दर्ज NDPS के मामलों में संलिप्ता पाई गई है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : कार और बाइक की जोरदार टक्कर, बुझ गया एक घर का चिराग

बैंक खातों में लाखों का लेनदेन

बताया जा रहा है कि कुलविंदर के प्रदेशभर में नशा तस्करों से संपर्क थे। कुलविंदर के बैंक खातों में लाखों के वित्तिय लेनदेन पाए गए हैं।

कई नशा तस्करों से थे सपंर्क

मामले के बारे में जानकारी देते हुए SP हमीरपुर भगत सिंह ने कहा किया कुलविंदर इस मामले का किंगपिन है। इसके कई नशा तस्करों से संपर्क थे। इस बात का खुलासा छानबीन में हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी को 17 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। यह भी पढ़ें: हिमाचल का वीर जवान आतंकी मुठभेड़ में हुआ शहीद, डेढ़ साल का बेटा छूटा पीछे

ओवरडोज से हुई थी छात्र की मौत

आपको बता दें कि पिछले साल 23 अक्टूबर को ड्रग ओवरडोज से NIT हमीरपुर के छात्र सूजल की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 11 नवंबर को पंजाब के जांलधर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कियाी था। दोनों आरोपियों की मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य बैंक लेनदेन के आधार पर अब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जांच में पाया गया कि इस नेटवर्क में संलिप्त कुलविन्द्र सिंह उर्फ काका से हेरोइन (चिट्टा) खरीदा गया था।

किंगपिन के खिलाफ मिले पुख्ता सबूत

पुलिस ने कुलविंद्र को होशियारपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस को कुलविंदर के संपर्क के पुख्ता सबूत पकड़े गए आरोपियों से मिले हैं। कुलविंद्र को इस मामले का किंगपिन माना जा रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख