#अपराध

November 17, 2025

हिमाचल: ठंड से बचने को आ**ग सेंक रहे दो लोग झुलसे, एक ने तोड़ा दम; दूसरे की हालत गंभीर

हिमाचल के बिलासपुर जिला से सामने आया मामला

शेयर करें:

Bilaspur Accident News

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश ठंड के आगोश में समाने लगा है। प्रदेश के कई इलाकों में भीषण ठंड पड़ रही है। इस ठंड से बचने के लिए कई लोग आग का सहारा ले रहे हैं। लेकिन कई बार यह आग जानलेवा साबित हो रही है। ऐसी ही एक घटना हिमाचल के बिलासपुर जिला के घुमारवीं में भी हुई है। यहां आग सेकते समय दो लोग झुलस गए। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा बीती रात को हुआ।

अचानक भड़की आग से हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात लगभग 10 बजे घुमारवीं थाना क्षेत्र के गांव ढलोह में कुछ लोग ठंड से बचने के लिए आग सेंक रहे हैं। इसी दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग अचानक भड़क उठी, जिससे आग सेक रहे दो व्यक्ति झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत झुलसे हुए दोनों लोगों को एम्स बिलासपुर पहुंचाया।

 

यह भी पढ़ें : आधी रात को डीजल टैंकर से टकराई बस, 45 भारतीयों की हुई मौ*त; सो रहे थे सभी यात्री

एक व्यक्ति की मौत दूसरे की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत भी काफी गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे का शिकार 51 वर्षीय जय सिंह पुत्र सुंदर राम निवासी ढलोह तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर और 40 वर्षीय संजय कुमार पुत्र रामदत्त निवासी परसेहड़ा सरीफपुर जनपद सीतापुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जिसमें से उपचार के दौरान संजय की मौत हो गई। जबकि जय सिंह की हालत गंभीर है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING : युवती की ह*त्या, लिव-इन में रह रही थी; पार्टनर ने किया कांड

पुलिस ने किया मामला दर्ज

घुमारवीं पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक संजय कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले के कारणों की गहनता से जांच कर रही है और आग लगने के सटीक कारण का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दुकानों के ताले तोड़े, घर से चुराए लाखों के गहने- पुलिस ने दो शातिर किए अरेस्ट

हिमाचल में बढ़ती ठंड 

बता दंे कि हिमाचल प्रदेश में सूखी ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 23 नवंबर तक राज्य के किसी हिस्से में बर्फबारी या बारिश की कोई संभावना नहीं है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक ठंडक का असर दिखाई दे रहा है। लाहौल.स्पीति और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नाले और झरनों की ऊपरी सतह जमकर बर्फ बन गई है। ताबो, समदो, कुक्सेरी और केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख