#अपराध

October 16, 2026

हिमाचल : मंदिर के पास नशा बेचने आए थे दो यार, पुलिस ने लाखों के चिट्टे संग किए अरेस्ट

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Himachal Pradesh kangra news

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस उनकी धरपकड़ कर रही है। इसी बीच जिला कांगड़ा से नशे के खिलाफ कार्रवाई का ताजा मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने दो आरोपियों को लाखों के नशे संग गिरफ्तार किया है। 

गुप्त सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस टीम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के कंडवाल से सामने आया है। बताया कि CIA विंग नूरपुर की टीम इलाके में गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि छोटी नागनी माता मंदिर बस स्टॉप, कंडवाल के पास दो व्यक्ति चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

यह भी पढें : जूनियर से रै*गिंग पर 9 MBBS छात्र सस्पेंड, लाखों का जुर्माना- अब PG-हॉस्टलों की बारी

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने वहां मौजूद दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान दोनों की हरकतें संदिग्ध लगी। शक के आधार पर दोनों की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान एक आरोपी से मिला चिट्टा

इसके बाद जब उनकी तलाशी ली गई तो राकेश ठाकुर के पास से 32.57 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है, ताकि नशे से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढें : हिमाचल : त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, राशन डिपुओं में बढ़े तेल-चीनी समेत कई चीजों के दाम

मंडी जिले का रहने वाला है पहला आरोपी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राकेश ठाकुर पुत्र वीर सिंह की उम्र 36 साल गांव दाड़नू, डाकघर श्यामनगर, जिला कांगड़ा, विकास उम्र 24 साल, पुत्र विपन, गांव बड़ोल, डाकघर और तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे और इसके पीछे नशे की सप्लाई से जुड़ा कोई नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था।

नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी

पुलिस जिला नूरपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त और नाकाबंदी कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। कंडवाल में की गई यह कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई करेगी।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख