#अपराध

August 29, 2026

हिमाचल : कई दिनों से लापता था 24 वर्षीय युवक, अब किराए की दुकान से मिली देह

कुछ समय से लापता था राघव

शेयर करें:

himachal kangra news

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 24 वर्षीय युवक के अचानक लापता होने के बाद परिवार उसकी तलाश में जुटा था। काफी तलाश के बीच देर रात एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। 

कुछ समय से लापता था राघव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के नूरपुर शहर के वार्ड नंबर-3 से सामने आया है। यहां पर राघव कुछ समय से घर से लापता था। परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब ऑनलाइन आएगा पानी का बिल, गांवों में भी होगी वसूली; दूरदराज इलाकों को ही छूट

मोबाइल लोकेशन से दुकान तक पहुंची पुलिस

राघव की तलाश के दौरान पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन खंगाली। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस अप्पर चौगान बाजार स्थित उसकी दुकान तक पहुंची, जहां राघव का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में जल्द होगी 300 डॉक्टरों और 200 नर्सों की भर्ती, अस्पतालों में सीधे मिलेगी तैनाती

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने राघव का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अभी राघव की मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख