राजनीति

#अपराध

November 17, 2025

हिमाचल: शादी के महज 20 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन ने लगा लिया फं..दा; पति-ननद अरेस्ट

हाथों की मेहंदी का रंग फीका पड़ने से पहले ही नवविवाहिता ने त्याग दिए प्राण

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Una Newely Married woman

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां हाथों की मेहंदी का रंग छूटने से पहले ही एक नई नवेली दुल्हन ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। युवती की शादी को मात्र 20 दिन हुए थे। लेकिन 20 दिन बाद ही युवती ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। वहीं मृतक नई नवेली दुल्हन के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया है।

नई नवेली दुल्हन की मौत से इलाके में सन्नाटा

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला ऊना जिला के सदर पुलिस थाना के तहत भड़ोलियां खुर्द गांव से सामने आया है। यहां नवविवाहिता की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। मृतका का मायका पोलियां बीत, हरोली में है। मृतका के पिता ने पति और ननद पर दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING : युवती की ह*त्या, लिव-इन में रह रही थी; पार्टनर ने किया कांड

24 अक्टूबर को हुई थी शादी

पुलिस को सौंपी शिकायत में मृतका के पिता भीष्म सिंह ने बताया कि बेटी की शादी 24 अक्टूबर को रोहित कुमार के साथ हुई थी। शादी के अगले ही दिन से दंपत्ति के बीच झगड़े शुरू हो गए। पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने बार.बार मायके पक्ष को बताया कि उसका पति और ननद उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करते हैं। पिता के अनुसार दहेज के लिए लगातार दबाव और उत्पीड़न के चलते उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान थी।

 

यह भी पढ़ें : आधी रात को डीजल टैंकर से टकराई बस, 45 भारतीयों की हुई मौ*त; सो रहे थे सभी यात्री

मेहंदी का रंग फीका पड़ने से पहले मौत

13 नवंबर की देर रात बेटी के पति रोहित ने फोन कर बताया कि नवविवाहिता ने फंदा लगा लिया है और उसे इलाज के लिए एम्स बिलासपुर ले जाया जा रहा है। चार दिन तक इलाज के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पिता भीष्म सिंह का कहना है कि हाथों की मेहंदी का रंग भी पूरी तरह फीका नहीं पड़ा था, लेकिन उनकी बेटी की खुशियों भरी जिंदगी अचानक समाप्त हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दुकानों के ताले तोड़े, घर से चुराए लाखों के गहने- पुलिस ने दो शातिर किए अरेस्ट

पुलिस ने दर्ज किया मामला

एएसपी ऊना संजिव भाटिया ने पुष्टि की कि शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच जारी है और हर पहलू की पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोग इस घटना से हतप्रभ हैं। परिवार न्याय की मांग कर रहा है, जबकि पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि क्या शादी के शुरुआती दिनों में उत्पीड़न और मानसिक दबाव के चलते ही यह दर्दनाक कदम उठाया गया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख