#अपराध

July 16, 2026

हिमाचल : सुसाइ.ड का ड्रामा कर आशिक संग फरार हुई 5 बच्चों की मां, नहर के पास फेंके कपड़े

मां को झूठी रिकॉर्डिंग भेज प्रेमी संग फरार हुई महिला

शेयर करें:

Missing Woman Police Investigation Punjab Ropar CCTV Mobile Tracking Himachal Solan Baddi

सोलन। कभी-कभी एक झूठ को सच साबित करने के लिए ऐसा जाल बुना जाता है कि परिवार ही नहीं, पुलिस भी उसमें उलझ जाती है। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां एक महिला ने अपने गायब होने की ऐसी कहानी तैयार की कि हर किसी को लगा अब वह इस दुनिया में नहीं रही। लेकिन चार दिन बाद जांच ने ऐसा मोड़ लिया कि पूरा मामला ही पलट गया।

मां को झूठी रिकॉर्डिंग भेज प्रेमी संग फरार

बताया जा रहा है कि बद्दी के मलकूमाजरा क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय महिला अचानक घर से चली गई। इसके बाद उसने अपनी मां के मोबाइल पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी, जिसमें उसने खुद के पंजाब के घनौली क्षेत्र की नहर में कूदने की बात कही। ऑडियो सुनते ही परिवार के होश उड़ गए और पुलिस को सूचना दे दी गई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : 60 साल की महिला को हुआ इश्क, शादीशुदा प्रेमी संग हुई फरार- थाने पहुंचा बेटा

नहर में खोजती रही पुलिस

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कई दिनों तक नहर और आसपास के इलाकों में तलाश अभियान चलाया। हर संभावित जगह पर खोजबीन की गई, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला। लगातार नाकामी मिलने के बाद पुलिस को पूरी कहानी पर संदेह होने लगा।

लेकिन नहीं मिला कोई सुराग

इसके बाद जांच का तरीका बदला गया। महिला के मोबाइल की तकनीकी जांच की गई और कई स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। यहीं से पुलिस को पहली बड़ी सफलता मिली।

यह भी पढ़ें- मां चिंतपूर्णी के दरबार में आस्था की बारिश : भक्तों ने ऑनलाइन चढ़ाया करोड़ों का चढ़ावा

5 बच्चों की मां है महिला

तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस पंजाब के रोपड़ पहुंची, जहां महिला सुरक्षित मिली। शुरुआती जांच में सामने आया कि वह अपने एक पुराने परिचित के साथ रह रही थी।

रोपड़ से मिली महिला

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि महिला की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी और उसके पांच बच्चे हैं। कुछ दिन पहले ही उसका पति उसे मायके छोड़कर गया था। इसी दौरान उसके एक पुराने परिचित ने उससे संपर्क किया और उसे पंजाब बुला लिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में भगवान भरोसे पढ़ाई...सरकारी शिक्षक अपनी सैलरी से रख रहे प्री-प्राइमरी टीचर

कपड़े छोड़कर बनाया मौत का भ्रम

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि महिला ने अपनी कहानी को सच साबित करने के लिए नहर के किनारे अपने कपड़े भी छोड़ दिए थे। मकसद यही था कि सभी को लगे उसने नहर में छलांग लगा दी है। हालांकि मोबाइल लोकेशन और CCTV फुटेज ने उसकी पूरी योजना पर पानी फेर दिया। ASP अशोक वर्मा ने महिला के सकुशल मिलने की पुष्टि की है। अब पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख