सोलन। पति-पत्नी के रिश्ते में नोकझोंक होती रही है। बहुत बार ऐसा होता है कि आपसी मनमुटाव व मतभेद के चलते कुछ पति-पत्नी कई दिनों तक एक-दूसरे तक बात तक नहीं करते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे होते हैं जो इस सब से तंग आकर खौफनाक कदम उठा लेते हैं और अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेते हैं।
ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से सामने आया है। यहां परवाणू क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या कर ली है।
यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य के PWD विभाग को हिमाचल हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या है मामला
पत्नी से चल रहा था पारिवारिक विवाद
बताया जा रहा है कि व्यक्ति का पिछले करीब 6 महीने से उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। जिस कारण वो मानसिक रूप से काफी परेशान था। व्यक्ति की मौत के बाद पूरे गांव में दुख की लहर है।
फंदे पर लटका मिला व्यक्ति
मिली जानकारी के अनुसार, व्यक्ति बीते तीन दिन से घर से लापता था। वहीं, बीते कल अब उसका शव उसके ही कमरे में छत के पंखे से फंदे पर लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान कर्ण के रूपे में हुई है- जो कि जिला सोलन के कसौली का रहने वाला था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सड़क पर सेल्फी ले रहे पर्यटक पर गिरी थार, दो लोग स्वर्ग सिधारे
काफी परेशान रहता था कर्ण
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि कर्ण का उसकी पत्नी के साथ पिछले 6 महीने से लड़ाई-झगड़ा चल रहा था। जिसके चलते कर्ण काफी परेशान रहता था।
बताया जा रहा है कि करवाचौथ से एक दिन पहले से ही कर्ण घर से लापता था। अब तीन दिन बाद उसका शव उसी के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: जरूरत ना होने पर भी लेना होगा डिपो से राशन, वरना ब्लॉक होगा राशनकार्ड
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
फिलहाल, पुलिस को ना तो मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान मिले हैं और ना ही कमरे से कोई सुसाइड नोट मिला है। आत्महत्या करने का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।