#अपराध

November 15, 2024

हिमाचल: घर से अचानक लापता हुई विवाहिता, पति बोला-भगा ले गया है कोई

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के शारीरिक शोषण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शातिर लोग महिलाओं और युवतियों को अपने झूठे प्यार के जाल में फांस लेते हैं और फिर या तो उन्हें भगा ले जाते हैं या उनके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम देते हैं। इसी तरह का एक मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से सामने आया है।

कहां चली गई विवाहित महिला

ऊना जिला के एक गांव से एक विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला घर में बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई और फिर वापस लौट कर नहीं आई। शाम तक जब महिला वापस नहीं लौटी तो परिजनांे ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लगा। थक हार कर लापता महिला का पति पुलिस के दर पहुंचा और पत्नी को ढूंढने की फरियाद लगाई। यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कब और कहां होगी बारिश-बर्फबारी

कब से लापता है विवाहिता

पुलिस को सौंपी शिकायत में लापता महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी बीते 11 नवंबर से लापता है। वह घर में किसी को कुछ भी बताए बिना कहीं चली गई है, या उसे कोई बहला फुसला कर भगा ले गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने सभी संभावित जगहों के अलावा सभी रिश्तेदारों और पत्नी की सहेलियों के यहां पता कर लिया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : पूर्व CPS से करवाया मकान खाली तो बोले- सड़क पर आ जाएं क्या हम

पति ने किस पर जाहिर किया शक

लापता महिला के पति ने शक जाहिर किया है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी पत्नी को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया है। इसी के चलते उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। व्यक्ति ने अज्ञात व्यक्ति पर उसकी पत्नी को भगा कर ले जाने के आरोप लगाए हैं और पुलिस से उसकी पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है। वहीं पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : अगले महीने होना था रिटायर, मगर तिरंगे में लिपटी देह पहुंची घर

पुलिस कर रही मामले की जांच

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। लापता महिला के पति ने अज्ञात व्यक्ति पर उसकी पत्नी को बहला फुसला कर ले जाने का शक जाहिर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख