राजनीति

#अपराध

July 31, 2024

हिमाचल: भोले भाले युवक को प्यार के जाल में फंसाया, फिर ब्लैकमेल कर लूटी जिंदगी भर की कमाई

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Mandi sextortion case video call viral loot cyber police
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला का एक युवक सेक्सटॉर्शन का शिकार हुआ है। शातिरों ने अश्लील और न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक से 27 लाख रुपए से ज्यादा रुपए ठग लिए हैं। युवक ने यह धनराशि महिला शातिर के झांसे में आकर लुटाई है।

सेक्सटॉर्शन का शिकार हुआ युवक

युवक ने अब अज्ञात शातिरों के खिलाफ साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि उसने झांसे में आकर 91 ट्रांजेक्शन के जरिए लाखों रुपए लुटा दिए हैं। यह भी पढ़ें: महिला ने घर पर निगल लिया ज*हर, अस्पताल ले गए, मगर नहीं बची जा.न शिकायतकर्ता ने बताया कि महिला ठग ने पहले उसे अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल की और फिर धीरे-धीरे उससे दोस्ती कर ली। इसी बीच महिला ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और धोखे से उसकी न्यूड वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्ड कर ली।

वीडियो वायरल करने की दी धमकी

इसके बाद महिला उसे सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने की धमकियां देने लगी। साथ ही उसे पैसे देने के लिए मजबूर करने लगी। इसी के चलते युवक शातिरों के कहे अनुसार धनराशि उनके खाते में डालता रहा। यह भी पढ़ें: बुआ के पास रहने गया था 17 वर्षीय अभिषेक, घर लौटते रास्ते में हुआ लापता इतना ही नहीं शातिरों ने शिकायतकर्ता युवक के साथ वीडियो में दिख रही महिला की झूठी आत्महत्या की कहानी रची। शातिरों ने खुद पुलिस और CBI अधिकारी बनकर युवक से बात की और केस से उसका नाम हटाने की शर्त पर और पैसों की डिमांड की।

27 लाख रुपए से ज्यादा का लगा चूना

युवक ने उनके झांसे में आकर अभी तक 27 लाख 14 हजार 500 रुपए 91 ट्रांजेक्शनों के जरिए ठगों द्वारा दिए गए खातों में डाल दिए हैं। युवक ने यह धनराशि परिजनों व उधार लेकर पैसा इकट्ठा कर इन शातिरों को दी है। यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस के साथ 10 घंटे तक पूछताछ, जांच के लिए दुसरे राज्य गई थी टीम; जानें … वहीं, युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। साइबर पुलिस थाना मंडी की टीम ने शातिरों के खिलाफ धारा 318(4), 319(2) भारतीय न्याय संहिता BNS और 66(D) IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अनजान नंबर से ना उठाएं व्हाट्सएप काल

मामले की पुष्टि करते हुए साइबर पुलिस थाना मध्य खंड ASP मनमोहन सिंह ने बताया कि साइबर पुलिस द्वारा खातों की ट्रांजेक्शन खंगाली जा रही है। जल्द ही शातिरों का पता लगा लिया जाएगा। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति की वीडियो या व्हाट्सएप काल स्वीकार वा करें। ऐसा करने आपतो आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख