#अपराध

July 14, 2024

हिमाचल में लव जिहाद: 16 वर्षीय हिंदू लड़की को पत्नी बनाकर घर ले गया मुस्लिम युवक

शेयर करें:

शिमला/बरेली। हिमाचल प्रदेश में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम समुदाय के लड़के ने एक हिंदू लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया और उसे अपने घर ले गया। बडी बात यह है कि हिंदू लड़की नाबालिग है और उसकी उम्र मात्र 16 साल है। युवक इस लड़की को अपनी पत्नी बनाकर अपने घर ले गया। मामले का खुलासा होने पर उत्तर प्रदेश के बरेली जिला के बिथरी चैनपुर थाना में युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

बरेली के चैनपुर थाना में दर्ज हुआ मामला

दरअसल बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर जसरतपुर गांव का मुस्लिम समुदाय का अमन हिमाचल प्रदेश के एक उद्योग में काम करता था। यह भी पढ़ें: सड़क किनारे खड़ा था ट्रक- उसी में जा घुसा बाइक सवार: थम गईं सांसें इसी उद्योग में जौनपुर की रहने वाली हिंदू लड़की भी अपने भाई के साथ काम करती थी। अमन ने खुद को हिंदू बताकर जौनपुर की इस लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक ने लड़की से अपनी जाति को छिपाया।

पहचान छिपा कर हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया

अभी हाल ही में पहली जुलाई को युवक इस 16 साल की हिंदू लड़की को पत्नी बनाकर अपने साथ घर ले गया। घर जाने पर लड़की को युवक के मुस्लिम होने की सच्चाई के बारे में पता चला। लेकिन घर पहुंची लड़की कुछ ना कर सकी। इस दौरान अमन उसे बतौर अपनी पत्नी बनाकर घर में रखने लगा। लड़की का आरोप है कि अमन के पिता ने उसका नाम बदलकर मुस्लिम नाम रख दिया।

16 साल की है हिंदू लड़की

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मुस्लिम युवक एक 16 साल की हिंदू लड़की को अपने साथ ले आया है। जिसके बाद पुलिस ने घर में दबिश दी और लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस ने युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले की आगामी जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें: भेड़ पालक पिता का बेटा बना असिस्टेंट प्रोफेसर : गरीबी में संघर्ष से चमकाया नाम

पुलिस कर रही मामले की जांच

नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि गांव का एक मुस्लिम युवक दूसरे समुदाय की नाबालिक लड़की को लेकर आया है। युवक हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता था। वहीं, पर लड़की का भाई भी काम करता था। यह भी पढ़ें: पिता के साथ जा रहा था 28 साल का बेटा, रास्ते में खा लिया ज.हर, पसरा मातम युवक ने अपनी पहचान छुपा कर अपना नाम अमन बताया, जब लड़की गांव आईए तो उसे उसकी हकीकत के बारे में पता चला कि युवक दूसरे समुदाय से संबंध रखता है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख