#अपराध

October 27, 2024

हिमाचल पुलिस की वर्दी पर लगा दाग, महिला कांस्टेबल ने किया साथी पर केस

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सूबे में अब लड़कियों के साथ दिन-दिहाड़े छेड़छाड़ होने के मामले सामने आ रहे हैं। आलम ऐसा है कि प्रदेश में वर्दी पहनी हुई महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। अब हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से ऑन ड्यूटी महिला पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है।

ऑन ड्यूटी महिला कॉन्सेटबल से छेड़खानी

यहां जुन्गा में तैनात एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने पुलिस विभाग के कर्मचारी के खिलाफ छेड़खानी और अश्लील इशारे करने की शिकायत दर्ज करवाई है। इस घटना को लेकर लोगों में काफी चर्चा हो रही है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा, परिजनों ने शक किया जाहिर

सिपाही ने किए अश्लील इशारे

शिकायतकर्ता ने बताया कि वे भारतीय रिजर्व वाहिनी बस्सी हाल में कार्यरत प्रथम सत्र वाहनी जुन्गा में तैनात है। उसने बताया कि बीती 25 अक्टूबर को वे क्वाटर गार्ड में ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान वहां पुलिस विभाग का सिपाही राजीव आ गया और उसके साथ अश्लील और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।

पुलिस गुमटी में घुसने की कोशिश

पीड़िता ने बताया कि जब राजीव की अभद्रता से तंग आकर वो पुलिस गुमटी में गई। मगर फिर भी राजीव अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। राजीव जबरदस्ती गुमटी के अंदर घुसने की कोशिश करने लगा। यह भी पढ़ें: डोडरा-क्वार में CM सुक्खू ने शिक्षक के घर बिताई रात, किए कई बड़े ऐलान

एक ही बटालियन में कार्यरत हैं दोनों

बताया जा रहा है कि पीड़िता और आरोपी दोनों पुलिस की एक ही बटालियन में कार्यरत हैं। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

सिपाही के खिलाफ FIR दर्ज

उधर, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने BNS की धारा 75 (यौन उत्पीड़न), BNS की धारा 78 (महिला का पीछा करना) और BNS की धारा 79 (महिला की मर्यादा को ठेस पहुंचाना) के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख