कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहे आत्महत्या के मामले अपने आप में काफी परेशान करने वाले हैं। ताजा मामला कांगड़ा शहर के वार्ड नंबर 9 से सामने आया है। जहां एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जान गंवाने वाली महिला का नाम नेहा बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार नेहा ने रविवार को सुबह के वक्त फंदा लगाया। सुबह मृतका ने अपने ससुराल में कमरा बंद किया उसके पति, सास को शक हुआ। कमरा खोला तो फंदा लगाकर लटकी थी, उसे तुरंत सिविल अस्पताल कांगड़ा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सुसाइड नोट भी हुआ बरामद
यह भी पढें: हिमाचल के होमगार्ड की बाइक कार से टकराई: साथ में दो बेटे भी थे- पत्नी भी
एक बच्ची की मां नेहा ने अपनी मौत के पहले सुसाइड नोट भी लिखा था। हालांकि, उस नोट में क्या लिखा हुआ है। इस बात की जानकारी अभी तक निकलकर सामने नहीं आ सकी है।
दो दिन पहले ही चंडीगढ़ से घर आया था पति
सामने आई जानकारी के अनुसार मृतका के परिजन गुड़गांव में रहते हैं। वहीं, 2 दिन पहले ही मृतका का पति जो चंडीगढ़ में एक फार्मा कंपनी में नौकरी करता है घर आया था रविवार को इन्होंने चंडीगढ़ वापस लौटना था। मगर उससे पहले ही नेहा ने अपनी जान दे दी।
डिप्रेशन में चल रही थी नेहा
उधर, मामले का पता चलने के बाद पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि नेहा के भाई और माता-पिता को इस बारे में जानकारी दे दी गई है, जो कि गुड़गांव से आ रहे हैं।
यह भी पढें: हिमाचल पहुंचा एक और नशा: ब्राउन शुगर के साथ दो लोग गिरफ्तार
मृतका के भाई का बयान दर्ज करने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवा कर अगली कार्रवाई अमल हमें लाएगी। वहीं, मृतका के ताया अशोक तिवारी ने बताया कि उनकी भतीजी नेहा कुछ समय से डिप्रेशन में थी। शायद इसी वजह के चलते उसने अपनी जान दे डाली। मामले की पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने की है।