#अपराध

May 24, 2024

हिमाचल में एक और म*र्डर: अब कमरे में साथ रहने वाले शख्स को भेजा परलोक

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पालमपुर नगर में एक प्रवासी व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मृतक पालमपुर क्षेत्र में फेरी आदि लगाने का काम करता था। हत्या का आरोप उसी के साथी पर लगा है, जो कि उसके साथ किराए के कमरे में रहता था। दोनों ही फेरी आदि लगाने का काम करते थे।

सिर पर मारा गैस सिलेंडर

मिली जानकारी के अनुसार मामला नगर निगम के वार्ड नंबर-12 से सामने आया है। बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय विजयपाल अपने साथी के साथ किराए के कमरे में रहता था। वीरवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसके साथी ने उसके सिर पर छोटे गैस सिलैंडर से वार कर दिया।

आई गहरी चोटेंए बहने लगा खून’

हमले में विजयपाल को गहरी चोटें आईं और सिर से खून बहने लगा। इसके बाद आनन-फानन में उसे नागरिक चिकित्सालय पालमपुर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला था। यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटे के साथ बागीचे में गया था शख्स, ऊपर आ गिरा पेड़, पसरा मातम

परिजनों को किया सूचित

वहींए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया। साथ ही आरोपी को भी मौके पर से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें: हिमाचल: 9वीं की छात्रा को एक दोस्त ने मिलने बुलाया और दो ने लूटी आबरू पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: चाचा के दोस्त ने लूटी भतीजी की आबरू, प्रेगनेंट हुई तो हुआ खुलासा बता दें कि पिछले कुछ समय से हिमाचल में हत्या के मामले काफी बढ़ गए हैं। हत्या के ज्यादातर मामले बाहरी राज्यों के लोगों के साथ हो रहे हैं। अभी हाल ही में मनाली में बाहरी राज्य के एक शख्स ने अपनी ही गर्लफ्रैंड की हत्या कर उसके शव को बैग में भर दिया था। इससे पहले कि शख्स उस लाश को ठिकाने लगाता, वह पहले ही पकड़ा गया।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख