राजनीति

#अपराध

January 7, 2026

हिमाचल : पुल से विवाहिता ने लगाई छलांग, अस्पताल में तोड़ा दम- क्यों उठाया खौफनाक कदम ? जानें

परिजनों को फोन पर मिली खबर, मची चीख-पुकार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

kajal yamuna bridge paonta sahib sirmaur police himachal

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पांवटा साहिब के यमुना पुल से छलांग लगाने वाली महिला ने दम तोड़ दिया है महिला की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

यमुना पुल से कूदी महिला

जानकारी के अनुसार, बीते रोज यमुना पुल से एक महिला के कूदने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर हालत में महिला को यमुना से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां उसे ICU में भर्ती किया गया था। जहां पर उपचार के दौरान आज उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : गुटबाजी में उलझी हिमाचल कांग्रेस: CM सुक्खू-विक्रमादित्य की पसंद अलग, दिल्ली पहुंची बात

परिजनों को फोन पर मिली खबर

पुलिस टीम द्वारा परिजनों को महिला की मौत की खबर दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। मृतका की पहचान काजल पत्नी कुलदीप के रूप में हुई है-जो कि पभार, सिरमौर की रहने वाली थी।

मौत के कारणों का खुलासा

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी महिला के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस टीम द्वारा मृतका के परिजनों और गांववालों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिद्द ने छीना जीवन, रात को खाई में गिरी JCB- सुबह गहरी ढलान में मिला चालक

कारणों का नहीं चला अभी पता

यह भी देखा जा रहा है कि महिला किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद या अन्य किसी परेशानी से जूझ रही थी या नहीं। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है।

क्षेत्र में शोक का माहौल

इस दुखद घटना के बाद पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और महिला की असामयिक मौत पर गहरा दुख जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख