#अपराध

August 16, 2024

ITI के आखिरी दिन नदी में कूद गई थी 20 साल की हिमानी, हफ्ते बाद झील में मिली

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में BBMB झील से मिले युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय हिमानी के रूप में हुई है- जो कि गोहर पंचायत के बासा (सनथर) गांव की रहने वाली थी। मृतका के परिजनों ने शव की शिनाख्त की है।

कहां तैर रहा था शव?

जानकारी के अनुसार, मंडी जिला के सुंदरनगर की BSL परियोजना के जलाशय में सैर करने निकले लोगों ने युवती के शव को तैरते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्त के बाद शव को जलाशय से बाहर निकाला। यह भी पढ़ें: पानी में उलटी पड़ी थी महिला, सैर पर निकले लोगों ने देखा- जांच शुरू

लोगों के मन में उठ रहे कई सवाल?

  • क्यों किया हिमानी ने सुसाइड?
  • क्या हुआ था हिमानी के साथ?
  • ITI में आखिरी दिन क्या हुआ?
  • कितने दिन से लापता था हिमानी?
  • घर पर कब हुई थी आखिरी बार बात?
  • आखिरी बार किस दोस्त से हुई थी बात?कौन था हिमानी के साथ?
  • परिजनों ने क्यों जताया युवक पर शक?
  • युवक को कैसे जानती थी हिमानी?

कब से लापता थी हिमानी?

आपको बता दें कि करीब एक हफ्ते पहले इस युवती ने बग्गी नहर में छलांग लगा दी थी। इस घटना को लेकर हिमानी के परिवार वालों ने रत्ती थाना में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। हालांकि, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि हिमानी ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया। हिमानी को किसी ने उकसाया था या कोई और कारण था। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। यह भी पढ़ें: “हिमाचल पुलिस ने कुछ नहीं किया, अपनी बेटी को हमने खोजा- CBI जांच हो”

किसे मिला युवती का शव?

हिमानी का शव आज सुबह सुंदरनगर में BBMB की झील में स्थानीय लोगों को दिखा। यह लोग सुबह सैर करने आए हुए थे। जलाशय में शव मिलने के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

किसने की शव की पहचान?

मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बेटी के शव की पहचान की। इसके बाद हिमानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

क्या करती थी हिमानी?

हिमानी ITI चच्योट की छात्रा थी। घटना वाले दिन हिमानी का ITI में आखिरी दिन था। इसके बाद एग्जाम होने जा रहे थे। यह भी पढ़ें: छाना पहाड़-निकला कुत्ता: 12 घंटे चला सर्च ऑपरेशन फेल या पास ? आप बताइए हिमानी के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि हिमानी ने ऐसा कदम क्यों उठाया। उन्होंने बताया कि रिश्तेदारों की मदद वह रोज हिमानी को तलाशने बग्गी नहर से लेकर सुंदरनगर जलाशय तक जाया करते थे। मगर वह हर रोज खाली हाथ घर लौटते थे। अब आज हिमानी का शव जलाशय से मिला है।

क्या कह रही पुलिस?

मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, मौत के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

क्या हुआ मनाली में प्रिसिलिया के साथ?

आपको बता दें कि हिमाचल में अपराधिक गतिविधियों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेशभर से आए दिन मर्डर, रेप जैसे कई मामले आते हैं। अभी हाल ही में मनाली में ब्यास में 22 वर्षीय प्रिसिलिया का शव मिला था। यह मामला अभी संदिग्ध बना हुआ है। प्रिसिलिया घर से यह बोलकर निकली थी कि वह अपने दोस्तों के साथ जा रही है। कुछ दिन वह अपने दो दोस्तों के साथ होटल में रही। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। तीन दिन बाद लोगों को प्रिसिलिया की लाश मिली।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख