#अपराध
January 2, 2026
हिमाचल: प्रेमी ने पिता -दोस्त के साथ मिलकर रोक दी प्रेमिका की सांसें, जंगल में फेंक दी देह
जंगल में मिली थी युवती की देह, पीठ पीछे रस्सी से बंधे थे हाथ, तीन लोग अरेस्ट
शेयर करें:

बिलासपुर। एक प्रेम कहानी, जो विश्वास से शुरू हुई थी, उसका अंत खून से लिखा गया। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के श्री नैना देवी क्षेत्र में सामने आया ब्लाइंड मर्डर केस दरअसल एक सोची.समझी साजिश निकला, जिसमें प्रेमी ने ही अपनी प्रेमिका की हत्या की पूरी पटकथा तैयार की। उत्तर प्रदेश से युवती को मंदिर में दर्शन करवाने के बहाने हिमाचल लाया गया और फिर पिता व दोस्त के साथ मिलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।
बिलासपुर जिले के श्री नैना देवी क्षेत्र में सामने आए इस सनसनीखेज हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मृतका के प्रेमी, उसके पिता और एक करीबी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर बिलासपुर लाया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। इन तीनों ने ही मिलकर युवती की पहले हत्या की और फिर उसके शव को जंगल में फेंक कर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: मां ने डांटा तो 20 वर्षीय बेटे ने खड्ड में लगा दी छलांग, तीन बहनों का था इकलौता भाई
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का रहने वाला है। उसने अपनी प्रेमिका को यह कहकर हिमाचल बुलाया कि वह उसे श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करवाएगा। युवती इस बात पर विश्वास कर उसके साथ चली आई, लेकिन उसे यह अंदेशा तक नहीं था कि यह यात्रा उसकी आखिरी होगी। हिमाचल पहुंचने के बाद आरोपी ने अपने पिता और दोस्त के साथ मिलकर युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को दडोह के पास जंगल में फेंक दिया गया, ताकि पहचान और सुराग मिटाए जा सकें।
यह मामला पूरी तरह से ब्लाइंड मर्डर था। न कोई प्रत्यक्षदर्शी, न ही शुरुआती सुराग। डीएसपी विक्रांत की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों पर फोकस किया। श्री नैना देवी मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में आरोपी, मृतका और उनके सहयोगी एक साथ नजर आए। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उनकी लोकेशन ट्रेस की।
जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के उन्नाव और कानपुर से गिरफ्तार किया, जबकि तीसरे आरोपी को गुजरात के सूरत से दबोचा गया। तीनों को ट्रांजिट रिमांड पर हिमाचल लाया गया है। यहां पर उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपियों ने युवती का मर्डर किसी इरादे से किया।
बता दें कि 17 दिसंबर को नैना देवी क्षेत्र के दडोह के पास जंगल में एक महिला का शव बरामद हुआ था। मृतका के दोनों हाथ पीठ के पीछे रस्सी से बंधे थे और गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। चेहरे और नाक से खून निकल रहा था, जिससे यह स्पष्ट हो गया था कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 26 साल की शिल्पा को ससुराल वाले करते थे परेशान, नहीं सह पाई- छोड़ गई दुनिया
बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई थी। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद चुनौतीपूर्ण ब्लाइंड मर्डर केस थाए जिसे पुलिस ने कड़ी मेहनतए तकनीकी जांच और समन्वित प्रयासों से सुलझाया।
इस हत्याकांड ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अंधे विश्वास और रिश्तों की आड़ में कैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया जा सकता है। मंदिर के दर्शन का वादा करने वाला प्रेमी ही प्रेमिका की मौत की वजह बन गयाकृऔर एक प्रेम कहानी हमेशा के लिए खामोश हो गई।