#अपराध
April 18, 2026
हिमाचल शर्मसार: अपनी ही बहन से मुंह काला करता रहा कलियुगी भाई, कभी प्यार- तो कभी ध.मका कर नोची
गंदी तस्वीरे वायरल करने की धमकी देकर कई बार नोची बहन
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश जिसे सदियों से देवभूमि के पवित्र नाम से जाना जाता रहा है, आज वहां से आती खबरें रूह कंपा देने वाली हैं। शांतिप्रिय माने जाने वाले इस प्रदेश में अब आए दिन हत्याएं और बलात्कार जैसी जघन्य वारदातें सामने आ रही हैं। देवभूमि में कभी गुरु.शिष्या का तो कभी भाई.बहन का पवित्र रिश्ता तार.तार हो रहा है। रिश्तों की मर्यादा को तार.तार करने वाला ऐसा ही एक और मामला अब हमीरपुर जिला से सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
हमीरपुर जिला के बड़सर क्षेत्र में एक कलयुगी भाई ने भाई.बहन के पवित्र रिश्ते को पूरी तरह कलंकित कर दिया। मानवता को शर्मसार करते हुए इस युवक ने अपनी ही रिश्तेदारी में लगने वाली एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की जो 10वीं की छात्रा है के साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि युवक ने कभी प्यार से तो कभी डरा धमका कर नाबालिग बहन से शारीरिक संबंध बनाए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: बुझ गया एक घर का चिराग... दोस्त संग खड्ड में नहाने उतरा 19 वर्षीय युवक डूबा, सदमें में परिजन
महिला पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़िता दसवीं कक्षा की छात्रा ने अपनी माता के साथ थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दरिंदगी का यह सिलसिला इसी साल फरवरी माह में शुरू हुआ। उस समय घर में उसकी बड़ी बहन की शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। इसी दौरान उसकी सगी बुआ के बेटे ने मौके का फायदा उठाकर नाबालिग के साथ पहली बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: बच्ची से इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, दिया फोन का लालच और फिर कर दिया गंदा काम- दुकानदार फरार
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उस भयावह रात के बाद आरोपी ने उसे अपना शिकार बना लिया। वह कभी उसे प्यार का झांसा देकर फुसलाता तो कभी डरा-धमका कर उसके जिस्म को नोचता रहा। आरोपी ने बेखौफ होकर घर में, फिर बाद में अलग.अलग स्थानों जैसे सरकारी स्कूल बड़सर के पास, बंगाणा क्षेत्र और यहां तक कि सुनसान जंगल में ले जाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
मासूम बच्ची इस दरिंदगी को सहने के लिए मजबूर थी क्योंकि आरोपी ने उसे बुरी तरह डरा रखा था। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे जान से मारने और उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। समाज में बदनामी और जान के डर से वह लंबे समय तक घुट-घुट कर जीती रही और चुप रही। आरोपी ने उसे एक मोबाइल फोन भी दिया था ताकि वह लगातार उसके संपर्क में रह सके और उस पर नजर रख सके।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: काम से बाहर गई थी पत्नी, बेटा गया था ननिहाल- घर पर अकेले व्यक्ति ने लगा लिया फं*दा
अंततः बच्ची के सब्र का बांध टूटा और उसने अपनी मां को सब कुछ सच.सच बता दिया। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए हमीरपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और सख्त श्पोस्को एक्टश् ;पॉक्सो कानूनद्ध के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने कानून प्रक्रिया का पालन करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा लिया है। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था, लेकिन पुलिस की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की जेल में पहुंच रहा था गांजा, कैदी मौज से चला रहे थे फोन- अंदर से ही कॉल कर मांगी फिरौती
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार ने बताया कि महिला थाना हमीरपुर में पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर मामला दर्ज हुआ है। नाबालिग की शिकायत पर दर्ज हुए इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।