कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आज भी कई महिलाएं प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं। घरेलू हिंसा और प्रताड़ना महिलाओं के लिए एक गंभीर और व्यापक समस्या है- जो प्रदेश के कई घरों महिलाओं को झेलनी पड़ रही है। महिलाओं को शारीरिक, मानसिक, यौन और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
ससुराल वाले मांगते हैं दहेज
ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से सामने आया है। यहां एक 26 वर्षीय विवाहिता ने पति और सास-ससुर पर मानिसक प्रताड़ना और दहेज मांगने के संगीन आरोप जड़े हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां मिलेंगी शुगर फ्री मिठाइयां, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत
6 साल पहले हुई था शादी
मामले में महिला ने पुलिस थाना ज्वालामुखी में पति और सास-ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी शादी साल 2019 में हुई थी। वो अपने पति और चार साल की बेटी के साथ पंजाब के मोहाली में रहती है। जबकि, उसके सास-ससुर गांव में रहते हैं।
गांव में रहते हैं सास-ससुर
महिला ने बताया कि बीती 9 अक्टूबर को वो अपनी बेटी के साथ गांव सास-ससुर के पास आई थी। जिसके दस दिन बाद यानी 19 अक्टूबर को उसका पति भी गांव आया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सरकारी ड्राइवर को शराब पीकर बस चलाना पड़ा महंगा, हुआ सस्पेंड
पति और सास ने की मारपीट
पति के गांव आने के अगले दिन ही पति और सास ने उसके साथ काफी मारपीट की। इतना ही नहीं 21 अक्टूबर को भी उन्होंने उसे खूब पीटा। महिला ने पति और सास-ससुर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो उसे मानसिक रूप से परेशान करते हैं और उससे दहेज की मांग करते हैं। मारपीट देखकर उनकी चार साल की बच्ची सहम गई है। ऐसा सब चलता रहा तो बच्ची पर बहुत गलत असर पड़ेगा।
महिला ने शिकायत करवाई दर्ज
वहीं, महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए ज्वालमुखी पुलिस थाना प्रभारी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : पत्नी के साथ चल रह था विवाद, परेशान पति ने उठाया गलत कदम
पुलिस टीम द्वारा महिला के पति और सास-ससुर से गहनता से पूछताछ की जाएगी। साथ ही आस-पड़ोस के लोगों के भी बयान कलमबद्ध किए जाएंगे। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।