#अपराध

January 6, 2026

हिमाचल : किराए का कमरा, अंदर चल रहा था नशे का खेल- सेटअप देख दंग रही पुलिस

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Drug Smuggling

कुल्लू। साल नया है, मगर नशे से जुड़े मामले वही पुराने हैं। जहां लोग नई साल पर नई सोच के साथ आगे बढ़ते हैं। वहीं, चिट्टा तस्कर अभी भी उसी पुराने रास्ते में आगे बढ़ अपना और दूसरे का जीवन खराब करने पर तूले हैं। ऐसे तस्करों की मानसिकता को बदलने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसते हुए पुलिस की टीमें उनके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा रही हैं। इसी कड़ी में जिला कुल्लू से पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर चिट्टे की भारी खेप बरामद की गई है।

पुलिस को लगी भनक

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला जिला कुल्लू के कुटी क्षेत्र का है, जहां एक नशा तस्कर किराए के मकान से अपने काले कारोबार को अंजाम दे रहा था। इस संबंध में पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके के लिए रवाना हो गई।

 

यह भी पढ़ें : मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मुराद, इंग्लैंड से सोने का छत्र चढ़ाने आई महिला- 11 दिन की सेवा

कमरे से हो रही थी नशा तस्करी 

इसके बाद पुलिस टीम कुटी क्षेत्र में पहुंची, जहां पुलिस की मौजूदगी से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिना किसी देरी के पुलिस ने एक रिहायशी मकान में दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी घबरा गया और दरवाजा बंद कर भीतर छिप गया। इसके बाद पुलिस टीम ने सख्ती दिखाते हुए उसे तुरंत दरवाजा खोलने के लिए कहा गया। 

किराए के मकान में रहता था आरोपी

दरवाजा खुलते ही पुलिस टीम ने युवक के कमरे की सघन तलाशी ली। तलाशी अभियान के दौरान कमरे से 19 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।  पकड़े गए युवक की पहचान प्रेम दास उम्र 37 साल, पुत्र ढाले राम, निवासी गांव  निंगणा के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक किराए के कमरे में रह रहा था। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के जंगलों में अवैध कटान पर होगी सीधी जेल, HC का बड़ा फैसला- वारंट की जरूरत नहीं

बड़े नेटवर्क का हो सकता है खुलासा 

पुलिस टीम ने बीना दरी के युवक को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। टीम अब गहन जांच में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशा कहां से आया और स्थानीय स्तर पर इसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। विभाग का मुख्य लक्ष्य अब इस सप्लाई चेन को तोड़ना है, जिसके जरिए यह खतरनाक पदार्थ सीधे युवाओं तक पहुँच रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख