राजनीति

#अपराध

May 12, 2024

अपने ही हाथों उजाड़ दिया अपना सुहाग, फिर बोली- बाथरूम में गिर गए थे

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal women husband wife arrested
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक पत्नी द्वारा अपने पति की हत्या की जाने का दिल दहला देने वाला मामले सामने आया है। सामने आई जानकारी के अनुसार एक छोटी सी बात पर हुई अनबन के बाद पत्नी ने लोहे की रॉड से अपने पति पर हमला बोल दिया। इस हमले में घायल हुआ पति बुरी तरह से लहूलुहान हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हत्या के बाद छिपाया सच

वहीं, इस वारदात के बाद आरोपी पत्नी ने अपनी करतूत को छुपाने के लिए इस घटना को हादसे का रूप देने का भी प्रयास किया और लोगों को बताया कि उसके पति की मौत बाथरूम में गिर जाने के कारण हुई है। मगर जब पुलिस के द्वारा छानबीन को आगे बढ़ाया गया तब जाकर असली सच सबके सामने आ सका। यह भी पढ़ें: निर्दलीय विधायकों के मामले में नया मोड़: स्पीकर दरकिनार- विधायकी बरकरार पुलिस ने पत्नी द्वारा पति की हत्या की जाने की पुष्टि करते हुए बताया की महिला ने अपने पति पर रॉड से हमला किया था जिसके कारण उसकी जान चली गई। पुलिस ने मृतक शख्स के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है साथ ही आगामी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

ये रही पति-पत्नी की पहचान

जान गंवाने वाले शख्स की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 40 साल थी। मूल रूप से बिलासपुर जिले के तहत आते घुमारवीं के रहने वाले अशोक कुमार ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण किया करते थे। वहीं, मृतक शख्स की आरोपी पत्नी का नाम निकिता बताया गया है जिसकी उम्र 36 साल है। आरोपी महिला भी कामकाजी है और महिला फ्रूट संगठन नग्गर में चौकीदार के पद पर तैनात है। यह भी पढ़ें: एक मां ऐसी भी: जुराबें बेचकर पाले बेसहारा बच्चे, सभी अच्छे मुकाम पर पुलिस द्वारा की गई शुरुआती छानबीन में यह बात निकाल कर भी सामने आई है की मृतक शख्स आए दिन शराब का सेवन करता था और नशे की हालत में अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। ऐसे में माना जा रहा है कि इन्हीं कारणों के चलते पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख