राजनीति

#अपराध

September 4, 2025

हिमाचल : तबीयत बिगड़ने पर सड़क किनारे बैठी महिला, तेज रफ्तार कार ने कुचला

अपनी कार से उल्टी करने उतरी थी महिला

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Bilaspur road accident

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में आए दिन वाहन चालकों की लापरवाही से लोगों की जान जाने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के जिला बिलासपुर से सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार चालक ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी महिला की मौत हो गई।

रिश्तेदारी से घर लौट रही थीं महिला

मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिला के झंडूता उपमंडल के तुगड़ी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें 55 वर्षीय महिला की जान चली गई। महिला की पहचान शीला देवी पत्नी रूप लाल निवासी बाला-डाहड के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के सामने मासूम बनने का किया ड्रामा, तलाशी लेने पर बैग से मिला लाखों का चिट्टा

शीला देवी अपने पति, बहू और अन्य परिजनों के साथ एक रिश्तेदारी से घर लौट रही थीं। सभी लोग पंकज कुमार की कार में सफर कर रहे थे।

उपचार के दौरान तोड़ा दम

सफर के दौरान अचानक शीला देवी को उल्टी की शिकायत हुई, जिस पर चालक ने तुगड़ी के पास वाहन रोक दिया। उस समय इलाके में बारिश हो रही थी और पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ था।

 

यह भी पढ़ें : 'पुष्पा स्टाइल' में बहकर आई लकड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

 

इसी वजह से शीला देवी सड़क के दूसरी ओर जाकर बैठ गईं। दुर्भाग्यवश उसी क्षण एक अन्य कार तेज रफ्तार से वहां से गुजरी और सड़क किनारे बैठी महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए एम्स अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पति की शिकायत पर मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही थाना झंडूता पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के पति रूप लाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी मदन धीमान ने की है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख