#अपराध

April 8, 2024

हिमाचल: ट्रक में ले जा रहे थे नशे की खेप, पुलिस को देख एक फरार, दो धरे

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश का मैदानी जिला ऊना पंजाब से सटा होने के कारण उड़ता पंजाब बनने कि ओर अग्रसर है। आए दिन इस जिला से नशे को लेकर लगातार मामले सामने आते ही रहते हैं। अब ऐसा ही एक मामला ऊना जिला के विधानसभा क्षेत्र हरोली से सामने आया है। जहां बताया जा रहा है कि बीती रात ऊना पुलिस ने ट्रक में सवार दो युवकों को चिट्टे की बड़ी खेप सहित गिरफ्तार किया है। साथ ही एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

40.97 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार थाना हरोली के तहत पंडोगा में एक पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी। पुलिस टीम द्वारा आने जाने वाले तमाम वाहनों को चैकिंग हेतु रोका जा रहा था। इस बीच जब वहां से एक ट्रक आ रहा था तो उसे भी चैकिंग के लिए रोका गया। यह भी पढ़ें : हिमाचल: 10 दिन से गायब थी बहन- अब थाने पहुंचा भाई, बोला- बाजार गई थी.. ट्रक में चालक सहित तीन लोग सवार थे। इससे पहले कि पुलिस कुछ समझ पाती एक युवक वहां से फरार हो गया। अन्य दो युवकों की तलाशी के दौरान पुलिस को उनसे 40.97 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

बिलासपुर व हमीरपुर के रहने वाले हैं आरोपी

चिट्टे के साथ पकडे गए युवकों की पहचान कृष्ण कुमार जो कि जिला हमीरपुर का रहने वाला है व दिनेश कुमार जो कि जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया गया है। वहीं फरार हुए युवक की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। प्रिंस भी जिला बिलासपुर का रहने वाला है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हरोली ने बताया कि पुलिस ने चिट्टे की एक बड़ी खेप के साथ ट्रक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उनका एक सहयोगी फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। हिरासत में लिए गए युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि चिट्टे की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई और कहां लेकर जा रहे थे। https://www.facebook.com/news4himalayans/
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख