#अपराध

June 7, 2024

पति संग हिमाचल आई थी महिला, मंदिर में माथा टेकने के बाद हो गई गायब

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल से आए दिन महिलाओं और युवतियों के सदिंग्ध परिस्थितिया में लापता होने की खबरें सामने आती रहती हैं। अब ऐसा ही एक मामला हिमाचल के ऊना जिला से सामने आया है। यहां एक मंदिर में पति के साथ माथा टेकने आई महिला अचानक से लापता हो गई है। महिला का पति अब अपनी पत्नी की तलाश के लिए दर दर भटक रहा है। लापता महिला के पति ने पुलिस से भी उसकी पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है।

पीर निगाह मंदिर आई पंजाब की महिला लापता

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह मंदिर में पंजाब की एक 32 वर्षीय महिला अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ माथा टेकने आई थी। यह भी पढ़ें: हिमाचल: रात के अंधेरे में गौशाला में उतारा सरकारी सीमेंट, मिले 220 बैग यह महिला परिवार के साथ पंजाब से यहां पहुंची थी, लेकिन यहां से वह अचानक लापता हो गई। लापता महिला की पहचान 32 वर्षीय रमनप्रीत पत्नी लाड़ी निवासी राजपुरा तहसील फिल्लौर जालंधर के रूप में हुई है।

पति ने पुलिस से लगाई गुहार

मामले को लेकर लापता महिला के पति ने ऊना पुलिस के पास पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लापता महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी शिकायत में लापता महिला के पति ने बताया कि वह गुरुवार को परिवार और पत्नी के साथ पीरनिगाह मंदिर में माथा टेकने आए थे। यह भी पढ़ें: कंगना पर लगा नशा करने का आरोप: किसान नेता ने कहा- डोप टेस्ट करवाओ

माथा टेकने के बाद सामान लेते हुई गायब

माथा टेकने के बाद उसकी पत्नी रमनप्रीत बाहर सामान ले रही थी। लेकिन कुछ ही देर में वह लापता हो गई। लाड़ी ने बताया कि उसने और परिवार के अन्य सदस्यों ने पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और घटनास्थल पर पहुंच कर आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला। यह भी पढ़ें: कंगना को थप्पड़ मारने वाली को 1 लाख का इनाम, कौन है कुलविंदर कौर- जानें

पुलिस कर रही महिला की तलाश

सीसीटीवी फुटेज में रमनप्रीत देखी गई, लेकिन फिर वह कहीं लापता हो गई। पुलिस महिला की तलाश कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस महिला की तलाश कर रही है। यह भी पढ़ें: बॉर्डर क्रॉस कर हिमाचल में घुस रहा था चीनी नागरिक, महिला भी थी साथ वहीं लापता महिला के भाई जसमीत सिंह ने लोगों से गुहार लगाई है कि अगर उसकी बहन रमनप्रीत के बारे में किसी को कोई जानकारी मिले तो वह मोबाइल नंबर 8264393426 पर संपर्क कर सकते हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख