राजनीति

#अपराध

October 11, 2026

हिमाचल : 3 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, सोशल मीडिया पर हुई थी दोनों की दोस्ती- थाने पहुंचा पति

दोस्ती के बाद अचानक घर से हुई लापता

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal una news

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर हमीरपुर की रहने वाली 35 वर्षीय विवाहिता अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर ऊना के एक युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। महिला के लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। 

दोस्ती के बाद अचानक घर से हुई लापता

जानकारी के मुताबिक, महिला की सोशल मीडिया के जरिए ऊना जिले के एक अविवाहित युवक से दोस्ती हुई थी। युवक पेशे से चालक है। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इसके बाद महिला अचानक हमीरपुर स्थित अपने ससुराल से लापता हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : HRTC बस में नशा तस्करी, पुलिस ने पकड़ी ढाई किलो चरस- 3 युवक गिरफ्तार

महिला के गायब होने पर मायके और ससुराल वालों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने संबंधित पुलिस थानों में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।

पुराना सिम बंद मिला, पुलिस ने तकनीक से लगाया पता

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद मिला। जांच में पता चला कि महिला ने अपना पुराना सिम कार्ड निकाल दिया था और नए सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रही थी। इसके बाद पुलिस ने डिजिटल और साइबर तकनीक की मदद से महिला का पता लगाया और उसे खोज निकाला।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अगले 48 घंटे बारिश : पांच जिलों में यलो अलर्ट जारी, ऊंची चोटियों पर होगी बर्फबारी

पति और बच्चों के पास लौटने से किया इनकार

शनिवार को अम्ब पुलिस ने महिला को थाने बुलाकर पूछताछ की। इस दौरान महिला ने अपने पति और बच्चों के पास वापस लौटने से इनकार कर दिया। उसने युवक के साथ ही रहने की इच्छा जताई। महिला के इस फैसले से दोनों पक्षों के परिजन हैरान हैं।

पुलिस कर रही महिला से कर रही बातचीत 

पुलिस महिला और उसके परिवार से बातचीत कर रही है। महिला को पति और बच्चों के पास वापस लौटने के लिए समझाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से दोनों पक्षों की काउंसलिंग की जा रही है, ताकि मामले को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सके।

 

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख