#अपराध

October 11, 2026

हिमाचल : HRTC बस में नशा तस्करी, पुलिस ने पकड़ी ढाई किलो चरस- 3 युवक गिरफ्तार

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस जगह-जगह नाकेबंदी कर नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। ताजा मामला जिला कुल्लू से सामने आया है, जहां पुलिस और एसटीएफ ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में तीन आरोपियों को लाखों के नशे संग अरेस्ट किया है। 

HRTC बस में चरस लेकर जा रहा था युवक

पहले मामले में पुलिस ने भुंतर थाना क्षेत्र के मणिकर्ण मार्ग पर जच्छणी में नाकाबंदी की थी। इस दौरान पुलिस ने जांच के लिए एक HRTC इलेक्ट्रिक बस को रोका और यात्रियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस में सवार एक युवक के पास से 465 ग्राम चरस बरामद हुई। युवक बस में बैठकर भुंतर की तरफ जा रहा था।

यह भी पढ़ें : ऊना केस में बड़ा अपडेट- महिला डॉक्टर प्रियंका सस्पेंड, ड्यूटी से थी गायब- मां-बच्चे की गई जा.न

कोटा के 22 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चरस के साथ पकड़े गए युवक की पहचान लकी नायक (22) पुत्र गोविंद सिंह नायक निवासी कोटा, राजस्थान के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भुंतर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है। अब उससे पूछताछ कर चरस के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

सुंदरनगर में बस से 1 किलो 293 ग्राम चरस मिली

कार से मिली 2 किलो चरस, दो स्थानीय युवक गिरफ्तार

दूसरे मामले में पुलिस ने बिंद्रावनी नाके पर जांच के दौरान एक कार को रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें से दो किलो चरस बरामद हुई। कार का नंबर HP 34D-0266 बताया गया है। पुलिस ने कार में सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अगले 48 घंटे बारिश : पांच जिलों में यलो अलर्ट जारी, ऊंची चोटियों पर होगी बर्फबारी

बनोगी और भेखली के रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों की पहचान महेश कुमार निवासी बनोगी और प्रीतम सिंह निवासी भेखली, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। इस मामले में एसटीएफ मंडी पुलिस थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि चरस कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

 

चरस की खेप के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

STF के दिशा-निर्देशों पर हुई कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, दोनों कार्रवाइयों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी, एसटीएफ (नारकोटिक्स) मंडी, मुख्यालय कुल्लू के दिशा-निर्देशों के तहत अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी है। साथ ही, चरस की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है।

 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख