#अपराध

May 25, 2025

हिमाचल: पत्नी से तलाक लेकर शादी करने का दिया झांसा, 2 साल नोची महिला; फिर छोड़ दी

दो साल नीचता करने के बाद अब शादी से मुकरा

शेयर करें:

Una-crime-News

ऊना। हिमाचल प्रदेश में आए दिन महिलाओं और युवतियों के शारीरिक शोषण के मामले सामने आ रहे हैं। शातिर लोग भोली भाली महिलाओं और युवतियों को अपने झूठे प्यार के जाल में फांस कर उनके साथ शारीरिक संबंध बना लेते हैं और बाद में उन्हें छोड़ देते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के ऊना जिला से सामने आया है। यहां एक महिला शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज करवाई है।

महिला ने पुलिस को सौंपी शिकायत

महिला थाना ऊना में सौंपी शिकायत में एक महिला ने नंगल के एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं अब यह व्यक्ति महिला को धमकियां दे रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क से नीचे लुढ़की स्कूटी, रात भर फोन करता रहा परिवार; बेटे ने तड़प-तड़प कर त्यागे प्राण

पत्नी से तलाक लेकर शादी करने का दिया था झांसा

अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि नंगल के अंकुश शर्मा से उसकी दोस्ती मार्च 2023 में हुई थी। आरोपी अंकुश शादीशुदा था। महिला का आरोप है कि अंकुश ने उसे विश्वास दिलाया कि वह अपनी पत्नी से जल्द ही तलाक लेकर उसके साथ शादी कर लेगा। व्यक्ति के आश्वासन के चलते दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। करीब दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद अब व्यक्ति शादी से इंकार कर रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल हनीमून मनाने आ रहे थे दो कपल, 21 साल की महिला का उजड़ा सुहाग-4 की हालत नाजुक

मानसिक रूप से कर रहा प्रताड़ित

महिला ने आरोप लगाया कि व्यक्ति अब उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। वह कभी उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर देता है, तो कभी उसके परिजनों के सामने जबरन माफी मंगवाता है। महिला ने बताया कि जब वह इसका विरोध करती है तो आरोपी शादी से इंकार करने और बदनाम करने की धमकी देता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब : सुहावने मौसम का उठा रहे लुत्फ- होटलों में 90% तक पहुंची ऑक्यूपेंसी

20 दिन पहले भी बनाए संबंध

महिला ने बतायाकि अभी हाल ही में करीब 20 दिन पहले भी उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। महिला के अनुसार वह व्यक्ति के रोज रोज के बहानों से तंग आ गई है। अब तो आरोपी उसे धमकियां भी देने लगा है। महिला ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है।

 

पुलिस ने महिला की ईमेल के माध्यम से मिली शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख