#अपराध

December 23, 2024

Breaking हिमाचल: जमीनी विवाद में पिता पुत्र को मारी गो*ली, दोनों स्वर्ग सिधारे

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल के ऊना जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां जमीनी विवाद में पिता पुत्र की गोली लगने से मौत हो गई है। यह घटना ऊना जिला के भदसाली में हुई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

ऊना के भदसाली में हुई घटना

बताया जा रहा है कि भदसाली में जमीनी विवाद में चली गोली में पिता पुत्र की मौत हो गई है। गोली लगने से दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल के प्रथम ने माता-पिता का नाम किया ऊंचा- वायु सेना में बना फ्लाइंग ऑफिसर

पिता पुत्र की मौत

इस हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान 51 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र जागीर सिंह वार्ड नंबर एक और 26 वर्षीय रविंद्र कुमार पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई है और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। दोनों मृतक भदसाली पंचायत प्रधान का पति और बेटा है। आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है। दीपक पेशे से एक वकील हैं और उनके पिता सेवानिवृत्त तहसीलदार हैं। आरोपी भी लोअर भदसाली का रहने वाला है। हत्या के बाद से आरोपी मौके से फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल का वीर जवान शहीद- पत्नी और 5 साल के बच्चे का नहीं बचा कोई सहारा

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। वहीं इस हादसे के बाद परिजनांे का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। Note: अभी तक यह खबर ब्रेकिंग है और इसकी इतनी ही सूचना मिल पाई है। अधिक सूचना मिलने के बाद इस खबर को अपडेट किया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख