#अपराध

October 2, 2024

हिमाचल: महिला पर पड़ोसी रख रहा था गं*दी नजर, मौका मिलते ही कर दी नीच हरकत

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल में आए दिन महिलाओं और युवतियों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। ज्यादातर आरोपी या तो जान पहचान के या फिर आस पड़ोस के ही पाए जाते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के ऊना जिला से सामने आया है। यहां एक महिला के साथ उसके पड़ोसी ने ही गंदी हरकत कर दी है। महिला अब पुलिस के पास पहुंच गई है।

महिला के साथ पड़ोसी ने कर दी गंदी हरकत

दरअसल ऊना जिला के पुलिस थाना अंब के तहत आते एक गांव की महिला के साथ उसके पड़ोसी ने ही गंदी हरकत कर दी। महिला ने पड़ोसी की इस नीच हरकत की शिकायत पुलिस थाना अंब में दर्ज करवाई है। वहीं पीड़ित महिला ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है। यह भी पढ़ें : शिमला से डगशाई जेल तक -10 बार शिमला आए थे महात्मा गांधी, यहां जानें अनसुने किस्से महिला पर गलत नजर रखता था पड़ोसी पुलिस को दिए बयान में पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पड़ोसी उस पर गलत नजर रखता है। वह पूरे गांव में मेरे बारे में गंदी गंदी बातें बोल कर मेरी इज्जत को खराब करता है। आरोपी की इन हरकतों से तंग आकर उसने उससे बात करने का फैसला लिया। महिला ने बताया कि वह 29 अगस्त को आरोपी के घर उससे बात करने जा रही थी। यह भी पढ़ें : हिमाचल- चारा लाने जंगल गया था बुजुर्ग, भालू ने पीछे से किया अटैक, फिर..

बीच रास्ते महिला से करने लगा नीच हरकत

इसी दौरान आरोपी युवक उसे रास्ते में ही मिल गया। जब उसके साथ बात की तो वह वहीं रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ करने लग पड़ा। महिला ने बताया कि जब मैंने उसका विरोध किाय तो वह गाली गलौज करने लगा। इसी बीच मेरे देवर ने वहां पहुंच कर आरोपी के चंगुल से उसे छुड़ाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : वित्तीय अनुशासन पर सख्त एक्शन की तैयारी, अफसरों पर गिर सकती है गाज!

क्या कह रहे है एसएचओ अंब

मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ अंब गौरव भारद्वाज ने बताया कि महिला ने एक शख्स के खिलाफ उसके साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में महिला SDM को पत्रकार ने धमकाया, यहां जानें पूरा मामला

हिमाचल में डेढ़ साल में 138 दुष्कर्म के मामले

बता दंे कि हिमाचल प्रदेश एक शांत राज्य होने के बाद भी यहां क्राइम दर बढ़ रही है। बीते डेढ़ साल में अप्रैल 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार हिमाचल में 138 हत्याओं के मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें सबसे अधिक शिमला जिला में दर्ज हुए हैं। इसी तरह से प्रदेश में डेढ़ साल में 138 दुष्कर्म के मामले रिपोर्ट किए गए हैं। प्रदेश के लाहौल स्पीति जिला में एक भी रेप का मामला दर्ज नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें: 56 साल बर्फ में दबा रहा फौजी मुंशीराम, अब नसीब होगी गांव की मिट्टी

बीते डेढ़ साल में अप्रैल 2024 तक के आंकड़े

    • हिमाचल में हत्या के 138 मामले दर्ज हुए
    • दुष्कर्म के 498 मामले दर्ज हुए
    • चोरी के 1643 मामले दर्ज हुए
    • डकैती के चार मामले दर्ज हैं
    • इसके अलावा 511 मामले सामान्य झगड़े के भी दर्ज किए गए हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख