#अपराध

November 8, 2024

हिमाचल: दो मासूम बच्चियों के सिर से उठा मां का साया, जानें क्या हुआ

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल के ऊना जिला से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां दो मासूम बच्चियों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए छिन गया है। इन बच्चियों की मां की मौत पीजीआई में इलाज के दौरान आज शुक्रवार को हुई। महिला की मौत से जहां पूरा परिवार सदमें में है, वहीं दोनों मासूम बच्चियां अब अपनी मां को ढूंढ रही हैं।

महिला ने क्यों निगला था जहर

दरअसल मामला ऊना जिला के दौलत पुर से सामने आया है। यहां एक महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसके चलते महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। महिला ने बीते रोज गुरुवार सुबह जहरीला पदार्थ निगला था। परिजन महिला को तुरंत ही इलाज के लिए दौलतपुर चौक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला मुख्यालय ऊना रेफर कर दिया गया। ह भी पढ़ें : हिमाचल : नाले में मिली गन शॉप से चोरी हुई बंदूकें, पति-पत्नी समेत 3 अरेस्ट

कहां हुई महिला की मौत

महिला की हालत में ऊना अस्पताल में भी सुधार ना होने के चलते चिकित्सकों ने महिला को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में महिला ने आज शुक्रवार को दम तोड़ दिया। महिला अपने पीछे दो बच्चियां छोड़ गई हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान 32 वर्षीय शिवानी पत्नी रमन कुमार निवासी अंबोआ जिला ऊना के रूप में हुई है। ह भी पढ़ें : हिमाचल : खेत में काम करने गई थी महिला, मौका मिलते ही शख्स ने कर दी नीचता

पुलिस कर रही मामले की जांच

मामले की पुष्टि करते हुए दौलतपुर चौक पुलिस चौकी प्रभारी रविपाल ने बताया की महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया था और शुक्रवार को पीजीआई में उसकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है। यह भी पढ़ें : हिमाचल: युवक ने कमरे में उठाया खौफनाक कदम, 24 साल थी उम्र

24 साल के युवक ने भी लगाया फंदा

बता दें कि एक ऐसा ही मामला सिरमौर जिला से भी सामने आया है। यहां सोलन के एक 24 वर्षीय युवक ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। युवक एक रिजॉर्ट में काम करता था और शिफ्ट खत्म कर वापस कमरे में लौटते ही उसने सुसाइड कर लिया था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख