#अपराध

May 11, 2024

हिमाचल: शातिर ने भाई को छुड़वाने के बहाने ठगी महिला, कर दिया खाता खाली

शेयर करें:

दौलतपुर चौक(ऊना)। हिमाचल प्रदेश में बढ़ते ठगी के मामलों के बीच अब ऊना जिला के दौलतपुर चौक क्षेत्र में एक महिला शातिरों के झांसे में आ गई और अपनी मेहनत से कमाई जमा पूंजी को लूटा बैठी। यहां शातिर ठगों ने महिला को लगभग 80 हजार रुपए कि चपत लगा दी है। ठगी का एहसास होने पर महिला ने अब पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

भाई को पुलिस से छुड़वाने के बदले ठगे पैसे

प्राप्त जानकारी के अनुसारए सबसे पहले महिला को एक अनजान नंबर से फोन कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने महिला से कहा कि उनके इंग्लैंड में रहने वाले भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अगर आप अपने भाई को रिहा करवाना चाहती हैं, तो कुछ पैसे लगेंगे। महिला शातिरों के झांसे में आ गई और उसने ठगों के खाते में 80 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

भाई से बात करने के बाद हुआ ठगी का अहसास

इसी बीच महिला ने अपने भाई का हाल जानने के लिए फोन किया तो पाया कि उसका भाई सुरक्षित है और उसे कभी पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया था। जिस पर महिला को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस थाना पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

डाटा चुरा कर भोले भाले लोगों को ठग रहे शातिर

गौर रखने योग्य है कि इस क्षेत्र में पहले भी ठगी के मामले सामने आए हैंए लेकिन यह मामला अनूठा और अपनी तरह का अलग है। आए दिन इस तरह के मामलों के सामने आने से लोगों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। साइबर एक्सपर्ट मुकेश राणा के अनुसार, ये शातिर व्यक्ति डेटा चुरा लेते हैं और उसका दुरुपयोग कर भोले भाले लोगों को ठगते हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस ने पकड़ी 5 करोड़ की चरस: वजन इतना कि पुलिस भी हैरान

मामला साइबर सेल को ट्रांसफर

चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। साइबर सेल को भी यह मामला भेजा गया है। उन्होंने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। साइबर सेल ने लोगों से अपील की कि ठगों के झांसे में न आएं और अपनी किसी भी जानकारी को अनजान व्यक्ति के साथ सांझा न करें।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में गिरी स्कॉर्पियो, छिन गया मां-बाप का इकलौता सहारा

यदि आपके साथ कुछ ऐसा हो तो क्या करें !

अगर कोई आपके साथ इस प्रकार की ठगी करने का प्रयास करता है तो सबसे पहला काम तो यह करें कि अनजान नंबर से किसी कॉल को न उठाए। लेकिन ठगी की ये तकनीक बहुत उन्नत हो चुकी है, कॉल आपके किसी परिजन के नंबर से भी आ सकता है, फिर भी घबराएं नहीं। यह भी पढ़ें: हिमाचल: अंधड़ से रसोईघर पर गिरा पेड़, पिता की गई जान, बेटा घायल तुरंत नजदीक के पुलिस स्टेशन पर जाएं और साइबर पुलिस को इसकी जानकारी दें। यदि आपके या आपके किसी परिजन के नंबर फोन आने पर सामने वाला व्यक्ति पैसों की मांग करता है तो सबसे पहले अपने परिजन के असली नंबर पर फोन कर पूरी जानकारी हासिल करेंए उसके बाद ही अगली कार्रवाई करें।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख