#अपराध
May 12, 2026
हिमाचल: 50 फीट गहरी खाई में मिली लावारिस स्कूटी, नंबर ट्रेस होते ही खुला पंजाब का 6 महीने पुराना राज
स्थानीय लोगों ने खाई में देखी स्कूटी, अनहोनी की आशंका पर पुलिस को बुलाया
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है] जहां 50 फीट गहरी खाई में पड़ी एक लावारिस स्कूटी ने पुलिस को भी हैरान कर दिया। पहले तो लोगों को किसी बड़े हादसे की आशंका हुई] लेकिन जब पुलिस ने स्कूटी को बाहर निकालकर उसका नंबर ट्रेस किया तो इसने पंजाब का छह महीने पुराना बड़ा राज खोल दिया। मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
जानकारी के अनुसार यह मामला ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सपौरी का है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय कुछ ग्रामीण इलाके में सैर के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क से नीचे करीब 50 फीट गहरी खाई में पड़ी एक स्कूटी पर गई। खाई में वाहन पड़े होने से लोगों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: बिजली-पानी के बिना टूटा महिला का सब्र, बच्चों संग DC ऑफिस पहुंच दी आ*त्मदा.ह की चेतावनी
सूचना मिलते ही संजीव धामी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खाई काफी गहरी और खतरनाक होने के कारण पुलिस जवानों को नीचे उतरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम स्कूटी को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रही। स्कूटी की हालत देखकर साफ लग रहा था कि वह काफी समय से खाई में पड़ी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने वाहन का नंबर ट्रेस कर उसकी जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें : BREAKING: NEET UG 2026 परीक्षा हुई रद्द: पेपर लीक की आशंका - CBI जांच करेगी
पुलिस जांच में पता चला कि स्कूटी पर पंजाब का नंबर लगा हुआ है। जब वाहन का रिकॉर्ड खंगाला गया तो यह जिला रूपनगर, पंजाब के एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत निकली। पुलिस ने तुरंत स्कूटी मालिक से संपर्क किया। इस दौरान जो जानकारी सामने आई उसने पूरे मामले को और रहस्यमयी बना दिया। स्कूटी मालिक ने बताया कि उसका वाहन करीब छह महीने पहले, दिवाली से ठीक पहले चोरी हो गया था। इस संबंध में पंजाब के आनंदपुर साहिब थाना में बाकायदा एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी।
यह भी पढ़ें : नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का सबसे बड़ा फैसला- अब सरकारी नौकरी से पहले होगा चिट्टा टेस्ट
खाई में चोरी की स्कूटी मिलने के बाद अब कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर चोरी की गई स्कूटी हिमाचल के ऊना जिला तक कैसे पहुंची? किसने इसे खाई में फेंका? क्या इसके पीछे किसी गिरोह का हाथ है या फिर किसी वारदात को छिपाने की कोशिश की गई। इन तमाम सवालों को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोग भी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर हैरानी जता रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में ढह गया करोड़ों की लागत से बन रहा पुल, विक्रमादित्य के दावों की खुली पोल
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वाहन के असली मालिक से संपर्क कर लिया गया है और अब पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि चोरी की स्कूटी आखिर खाई तक कैसे पहुंची।