ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की की उम्र 13 साल बताई गई है, जिसके पिता ने पुलिस के पास पहुंचकर अपनी बेटी के साथ अज्ञात शख्स द्वारा की जा रही छेड़छाड़ के सम्बन्ध में मामला दर्ज करवाया है।
पर्ची में लिखकर दे जाता था मोबाइल नंबर
लड़की के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि अज्ञात व्यक्ति उसकी 13 वर्षीय बेटी को तंग करता है। लड़की के पिता के अनुसार अकसर एक व्यक्ति (अनजान गाड़ी चालक) उनकी बेटी को एक पर्ची में लिखकर अपना नंबर दे जाता था और उसे कॉल करने को कहता था।
मंदिर जा रही थी- तब भी छेड़ दिया
लड़की द्वारा लंबे समय तक नजरंदाज करने के बाद भी वो नहीं माना। इस बीच लड़की जब सुबह 5:30 बजे के करीब मंदिर जा रही थी तो वो अज्ञात व्यक्ति फिर से आ धमका और पीड़िता को नंबर वाली पर्ची थमा दी। साथ ही उसने लड़की को इसके बारे में किसी को भी ना बताने के लिए कहा मगर घबराई हुई लड़की ने घर पहुंचकर अपने माता-पिता को सारी बात बता डाली।
इसके बाद परिवार जनों ने भी बिना समय गंवाए पुलिस थाने में जाकर शिकायत दी और पुलिस ने POCSO ACT के अंतर्गत मामले को दर्ज किया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है- पुलिस आरोपी द्वारा लड़की को थमाए गए मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
हिमाचल से जुड़ी इन ख़बरों को भी पढ़ें
- 27 साल की लड़की ने लगा लिया फंदा
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित खालीनी कस्बे में एक युवती ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। फंदा लगाने वाली युवती की उम्र 27 साल बताई गई है- जिसका नाम नेहा नेगी था।
मंगलवार शाम को परिजनों ने जब उसके शव को फंदे से लटके देखा तो इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
- भांजे के सामने चली गई मामा की जान
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद ही दर्दनाक हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे का शिकार हुए लोग रिश्ते में मामा भांजा बताए गए हैं, जिसमें से मामा की मौत हो गई है जबकि भांजा घायल हुआ है।
यह हादसा उसे वक्त हुआ जब कर में सवार मामा और भांजा कुठार से स्पाटू की तरफ जा रहे थे। सामने आ रही जानकारी के अनुसार यह हादसा रात में हुआ और सुबह जाकर लोगों को इसकी जानकारी मिली।