राजनीति

#अपराध

June 11, 2025

हिमाचल में तीन तलाक : दहेज न देने पर पति ने धमकाया- 25 लाख लेने के बाद भी खत्म नहीं हुई डिमांड

दहेज प्रताड़ना का मामला, मुस्कान ने लगाए गंभीर आरोप

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal news

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन के पीपलवाला (कौलावालांभूड़) क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मुस्कान बानो नामक पीड़िता ने एसएसपी सिरमौर को शिकायत पत्र सौंपकर पति नवाबखां सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शादी के बाद शुरू हुई प्रताड़ना

मुस्कान ने बताया कि उसकी शादी 6 नवंबर 2021 को मुस्लिम रीति-रिवाजों के तहत नवाबखां से हुई थी। विवाह में उसके माता-पिता ने अपनी सामर्थ्य से अधिक दहेज दिया, जिसमें 25 लाख रुपये नकद, घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े और अन्य कीमती उपहार शामिल थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की SECOND टॉपर बनी सिमरन, बिन पिता की बेटी ने बढ़ाया मां का मान- खुशी से हुई भावुक

लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल में उसका जीवन नारकीय बन गया। शिकायत में शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और तीन तलाक की धमकियों का जिक्र किया गया है।

पति और परिवार पर प्रताड़ना के आरोप

पीड़िता के अनुसार, पति नवाबखां, ससुर नामातूस, सास काफिया और देवर गोल्डी उसे लगातार दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। मुस्कान ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे तीन तलाक देने की धमकी देता था और एक दिन बुरी तरह पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने यह भी कहा कि ससुराल वाले उसे बार-बार जान से मारने और दूसरी शादी करने की धमकी देते रहे।

पहले भी हुई थी शिकायत, फिर बढ़ी प्रताड़ना

मुस्कान ने यह भी बताया कि जून 2023 में उसने इसी मुद्दे पर एक बार शिकायत की थी, लेकिन तब समझौता हो जाने के बाद मामला शांत हो गया। परंतु इसके बाद प्रताड़ना और भी बढ़ गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खाना छोड़ मीटर लगाने गया टीमेट, नहीं लौट पाया- दुल्हन करती रह गई इंतजार

उसने बताया कि 6 मार्च 2025 को उसका पति अपने भाई और बेटे को लेकर आया और साफ शब्दों में कहा कि वह दो महीने में दूसरी शादी करेगा। साथ ही उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।

सुरक्षा की मांग

पीड़िता ने पुलिस से अपनी और अपने बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि अब उसके पास सहन करने की कोई सीमा नहीं बची। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख