#अपराध

September 13, 2026

हिमाचल बस स्टैंड के कमरे से चला था नशे का धंधा : पुलिस ने सुखवीर समेत 4 किए गिरफ्तार

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Himachal  Shimla News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस जगह-जगह दबिश देकर नशे की सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कस रही है। ताजा मामला शिमला और ठियोग से सामने आया है, जहां पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई के दौरान चिट्टे की खेप बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।    

पुलिस ने कमरे में मारा छापा ढेर सारा चिट्टा बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला राजधानी शिमला के बस स्टैंड से सामने आया है। यहां पर पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर पुराना बस स्टैंड स्थित एक कमरे में दबिश दी गई। इस दौरान कमरे में दो व्यक्ति मौजूद पाए गए।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की जनता को बड़ी राहत : अब 45 नहीं 25 दिन बाद भरवा सकेंगे दूसरा गैस सिलेंडर

पूछताछ और तलाशी में उनके कब्जे से  10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह (31) और सुखवीर सिंह उर्फ सुखी (33), दोनों निवासी अंबाला, हरियाणा के रूप में हुई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस ने रोका संदिग्ध वाहन

पुलिस के अनुसार, बीते कल डिटेक्शन सेल की टीम चायला कैंची क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सैंज क्षेत्र के भोटका मोड़ के पास एक गाड़ी में सवार दो लोग चिट्टे की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में संदिग्ध वाहन की तलाशी ली।

यह भी पढ़ें- मणिमहेश यात्रा करने निकले दो दोस्त : देर रात गहरी खाई समाई में बाइक, दोनों की मौ**त

एक युवक के पास से मिला 17 ग्राम चिट्टा

पुलिस ने वाहन में सवार दोनों युवकों की पहचान मोहित गेटा (34), निवासी कोटखाई और किंचित चौहान (36), निवासी कोटखाई, जिला शिमला के रूप में की है। तलाशी के दौरान मोहित गेटा के पास से करीब 17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

 

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस में दोनों मामलों में गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से आया था और इसकी सप्लाई के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस नशे से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख