#अपराध
June 17, 2026
हिमाचल में सड़क को लेकर हो रहा था विवाद, अचानक गिर गया एक शख्स- हुई मौ*त
अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत
शेयर करें:

सोलन। कब किस पल जिंदगी का साथ छूट जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। सोलन जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां सड़क को लेकर हुए एक विवाद के दौरान एक व्यक्ति की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, देहूंघाट इलाके में सड़क से जुड़े किसी मामले को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक व्यक्ति अचानक जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसकी मदद की और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार और आसपास के लोगों में चिंता का माहौल है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत विवाद के कारण हुई या कोई अन्य वजह रही।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।