सोलन। किसी ने सच ही कहा है कि कानून के हाथ लंबे होते हैं। शातिर चाहे कितना भी चालाक हो और कहीं भी छिप जाए, एक ना एक दिन पुलिस उसे दबोच ही लेती है। ऐसा ही कुछ सोलन जिला पुलिस के साथ भी हुआ है। सोलन पुलिस ने एक भगौड़े अपराधी को 23 साल बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह भगौड़ा अपराधी हिमाचल में ही बाबा बनकर शहर बदल बदल कर घूमता रहता था।
बाबा बनकर कुटिया में रह रहा था आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार सोलन जिला के कसौली पुलिस ने एक भगौड़े अपराधी को 23 साल बाद कांगड़ा जिला के रानीताल से गिरफ्तार किया है। आरोपी यहां अपनी कुटिया बनाकर रह रहा था। कोर्ट ने आरोपी को साल 2002 में भगौड़ा घोषित कर दिया था। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन आरोपी बार बार अपनी जगह बदल लेता था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : डिप्टी डायरेक्टर फरार-1 गिरफ्तार, ED दफ्तर पर CBI का छापा जारी
2001 में कसौली थाना में दर्ज हुआ था मामला
बताया जा रहा है कि आरोपी 75 वर्षीय धर्मसिंह निवासी बढलग, जिला सोलन के खिलाफ साल 2001 में कसौली थाना में पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी ने पत्नी से इतनी मारपीट की थी कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। इस घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस साल 2001 से ही आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी सालों से पुलिस को चकमा दे रहा था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल ने खोया एक और जवान, 6 दिन पहले ही छुट्टी पर आया था घर
2002 में कोर्ट ने भगोड़ा दिया था करार
पुलिस लाख कोशिशों के बाद भी जब अरोपी को गिरफ्तार नहीं पाई तो साल 2002 में कोर्ट ने आरोपी धर्मसिंह को भगौड़ा घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुटी रही। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री और प्रतिभा सिंह CWC बैठक में लेंगे भाग- इन बिंदुओं पर होगी चर्चा
ठिकाने बदलता रहता था आरोपी
एसपी ने बताया कि आरोपी के बारे में जब भी कोई सूचना मिलती तो गिरफ्तारी से पहले ही आरोपी अपना ठिकाना बदल लेता। इसी बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी कांगड़ा जिला में छिपा बैठा है। जिसके चलते कसौली पुलिस थाना की टीम ने कांगड़ा जिला में उक्त आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी की तलाश करते हुए पुलिस रानीताल पहुंची, जहां आरोपी बाबा के भेष में एक कुटिया में मिला।
यह भी पढ़ें : ITBP में कांस्टेबल-हैड कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी डिटेल
साधु के भेष में पकड़ा आरोपी
आरोपी साधु बनकर कुटिया में रह रहा था। गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार बाहरी राज्यों की पुलिस ने यहां से अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बाहरी राज्यों में वारदातों को अंजाम देने के बाद आरोपी हिमाचल भाग आते हैं।