#अपराध
March 21, 2026
हिमाचल में 27 साल के युवक की ह*त्या! 5 दिन बाद घर में एक साथ थी छोटे भाई और बहन की शादी
युवक को मार नाले में फैंक दिया था शव
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से एक सनसीनखेज खबर सामने आई है। यहां एक 27 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। सबसे दुखद बात यह है कि जिस घर में पांच दिन बाद एक साथ बेटे और बेटी की शादी की शहनाई गूंजनी थी, आज उस घर के आंगन में सबसे बड़े बेटे की लाश रखी हुई थी। इस दिल दहला देने वाले दृश्य ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। मामला सोलन जिला से सामने आया है। परिवार ने अपने जवान बेटे की मौत को हत्या करार दिया है और मामले की जांच की मांग की है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक परिवार जो अपने बेटे और बेटी की शादी की तैयारियों में व्यस्त था, अचानक मातम में डूब गया। 27 वर्षीय लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया और खुशी का माहौल एक क्षण में बदलकर गहरे शोक में बदल गया।
तीन दिन से लापता युवक था युवक।
यह भी पढ़ें : हिमाचल बजट : CM सुक्खू ने बढ़ाया इनका वेतन; इस विभाग में 1700 से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत ठेड़ा गांव का है। बताया जा रहा है कि युवक बीते बुधवार रात से लापता था और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। लापता होने से एक दिन पहले युवक ने परिवार से फोन पर बात कर देर से आने की जानकारी दी थी। इसी बीच उसका मोबाइल किसी अन्य व्यक्ति के पास मिलने की सूचना सामने आई है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया। बुधवार को युवक लापता हुआ था और फिर उसका कुछ पता नहीं चला।
इसके बाद बीते शुक्रवार सुबह पुलिस थाना बद्दी को सूचना मिली कि सिक्का होटल से भटोली कलां मार्ग पर नाले में किसी युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिवार को भी सूचित कर दिया गया। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। उनका कहना है कि किसी ने उनके बेटे की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल ने खो दिया वीर जवान: छुट्टी लेकर घर आया था फौजी, सैन्य सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। शव का पोस्टमार्टम नालागढ़ सिविल अस्पताल में करवाया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ महीनों से एक निजी कंपनी में कार्यरत था।
रामलाल उम्र 27 साल, गांव ठेड़ा, जिला सोलन के रुप में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के लिए 54 हजार करोड़ का बजट पेश , CM ने सभी गारंटियां को पूरा करने का किया दावा
बताया जा रहा है कि मृतक की बहन की शादी 26 मार्च को तय थी, जबकि 27 मार्च को उसके छोटे भाई की बारात जानी थी। यह खुशियां अचानक मातम में बदल गई हैं और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है।
नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें