#अपराध

March 16, 2025

हिमाचली युवक भगा लाया हरियाणवी बहु- थाने पहुंचा पति, बोला- धमकियां दे रहा 'मजनू'

पुलिस ने किया मामला दर्ज- जांच जारी

शेयर करें:

himachal news

हरियाणा/शिमला। हिमाचल प्रदेश के  सोलन जिले के नालागढ़ स्थित रामशहर निवासी एक युवक पर करनाल जिले के इंद्री थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगा है। महिला के पति ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोप है कि जब उसने युवक से अपनी पत्नी को वापस भेजने की बात की, तो आरोपी और उसके परिवार ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

घर से गायब हुई पत्नी

पति का कहना है कि उसकी 22 वर्षीय पत्नी शनिवार को घर से गायब हो गई थी। बाद में उसे पता चला कि उसकी पत्नी को हिमाचल प्रदेश के रामशहर निवासी युवक ने भगाकर ले गया है। जब पति ने आरोपी से संपर्क किया और पत्नी को वापस भेजने की मांग की, तो आरोपी ने उसे धमकी देते हुए कहा कि वह उसे वापस नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पत्नी के साथ मेला घूमने आया था शख्स, गहरी खाई में पड़ी मिली देह

परिवार को भी मिल रही धमकियां

महिला के पति ने यह भी बताया कि युवक का भाई भी उसे और उसके परिवार को धमकियां दे रहा है और उसने यह कहा कि वे उसकी पत्नी को वापस नहीं भेजेंगे। पति ने पुलिस से गुहार लगाई कि उसकी पत्नी को जल्द से जल्द वापस लाया जाए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिस बेटे के जिंदा होने की आस छोड़ चुका था परिवार, 6 साल बाद मिला सही-सलामत

पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसआई शमशेर सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश जारी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें    

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख