राजनीति

#अपराध

May 1, 2024

तीन बच्चों के पिता ने हिमाचल में की दूसरी शादी: पहली पत्नी ने बिहार से आकर पकड़ा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal solan bihar man two wife caught
सोलन। हिमाचल प्रदेश स्थित सोलन जिले के तहत आते औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से एक बहुत अजीबोगरीब खबर सामने आई है। यहां पर बिहार से आई एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ इश्क फरमाते हुए रंगे हाथों पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई कर डाली।

दूसरी औरत के साथ पकड़ा तो जमकर पीटा

आरोप है कि पत्नी के हाथों मार खाने वाला शख्स अपनी बीवी को धोखा देकर, बद्दी में किसी अन्य महिला के साथ रह रहा था। यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटे ने अपने पिता पर उड़ेला पेट्रोल और लगा दी माचिस आरोपी पति के साथ रह रही महिला भी बिहार की रहने वाली बताई जा रही है, जिसे वो अपने साथ भागकर यहां लाया था। अब दूसरी औरत के साथ रह रहे पति को महिला ने भरे बाजार में पीटकर उसकी सभी करतूतों का खुलासा कर दिया है।

दूसरी शादी भी कर चुका है शख्स

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शख्स की पहली पत्नी अपने दामाद के संग पति की खोज में सोलन (बद्दी के मानपुरा) पहुंच गई। महिला को पहले से ही इस बात का शक था कि उसका पति उसे धोखा दे रहा है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: ताऊ ने अपनी ही भतीजी को कर दिया था प्रेग्नेंट, मिली ये सजा मगर जब वह अपने पति के कमरे पर पहुंची उसने पति संग एक और औरत को पाया। ज्यादा जानकारी पता चलने पर उसे मालूम हुआ कि पति ने यहां पर दूसरी शादी कर ली है।

तीन बच्चों के पिता पर आशिकी का भूत

इसके बाद जब उसने अपने पति हो घर चलने को कहा तो दूसरी बीवी से उनकी झड़प हो गई।ऐसे में पत्नी ने पति और पति की प्रेमिका को भरे बाजार में जमकर पिट दिया। पत्नी और पति की प्रेमिका के बीच जमकर लड़ाई हुई। यह भी पढ़ें: हिमाचल: युवक ने लड़की से तीन माह तक किया अनर्थ, अपहरण कर लाया था आरोपी शख्स की पहली बीवी से तीन बच्चे हैं, जिसमें दो लड़के और एक बेटी शामिल है। बेटी की शादी भी हो चुकी है मगर इसके बावजूद भी उसके सिर पर आशिकी का भूत चढ़ा हुआ है।

सभी को उठा ले गई पुलिस, जांच जारी

उधर, इस पूरे बवाल के बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सबसे पूछताछ कर रही है। मामले की खोजबीन अभी तक जारी है। आरोपी बताया जा रहा पति बिहार के आरा का रहने वाला है। हिमाचल में वो (सोलन) बद्दी के मानपुर में एक फैक्ट्री में काम करता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख