#अपराध
May 11, 2025
हिमाचल में युवक के पास मिला अवैध देसी कट्टा, किस मकसद से लाया था...
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा युवक
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन प्रदेश में कभी नशा तस्कर तो कभी अवैध हथियार के साथ लोग पकड़े जा रहे है। ऐसा ही एक मामला अब हिमाचल के सोलन जिला से सामने आया है। यहां पुलिस ने एक युवक को अवैध देसी कट्टे के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है।
मिली जानकारी के अनुसार सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी पुलिस थाना के तहत हरिपुर संडोली क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रवासी युवक है और झुग्गी में रहता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध देसी कट्टे को भी कब्जे में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के शहीद सूबेदार मेजर को राजकीय सम्मान से दी अंतिम विदाई; बेटे ने दी मुखाग्नि
मामले की जानकारी देते हुए एएसपी बद्दी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को हरिपुर संडोली में अवैध हथियार रखने वाले एक युवक के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरिपुर संडोली इलाके में स्थित हैटरो कंपनी के पास स्थित झुग्गी में दबिश दी। यहां से पुलिस को एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के शहीद पवन का राजौरी स्थित ऑफिस भी हुआ था तबाह, भयावह तस्वीरें आई सामने
पुलिस ने आरोपी 34 वर्षीय तोता राम पुत्र गंगा राम निवासी मोहल्ला गुलाब बाग, वार्ड नम्बर एक बिसोली, जिला बदायूं उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रह रही है कि युवक यह हथियार कहां से लाया था और उसका क्या मकसद था।