बद्दी (सोलन)। हिमाचल में पिछले कुछ दिनों से हत्याओं के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसा ही एक मामला अब सोलन जिला से सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के आशिक की हत्या कर दी है।आरोपी की पत्नी अपने आशिक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। पत्नी की बेवफाई पति सहन नहीं कर सका और उसने पत्नी के आशिक की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ का है।
पति ने पत्नी के प्रेमी की कर दी हत्या
मिली जानकारी के अनुसार बद्दी के साई मार्ग पर गांव संडोली में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान नेम चंद ;35द्ध पुत्र नराता राम निवासी गांव जयनगर अर्की तहसील के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को पड़ोसी राज्य से गिरफ्तार किया है।
पति को छोड़ प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी पत्नी
दरअसल अनीता नाम की महिला की शादी रविंद्र साहनी से करीब 25 साल पहले हुई थी। लेकिन बाद में अनीता का प्रेम प्रसंग नेम चंद से हो गया और अनीता ने करीब 9 साल पहले अपने पति को छोड़ दिया और बद्दी के साई मार्ग में किराये के मकान में अपने प्रेमी नेम चंद के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी। पत्नी की इस तरह से बेवफाई का पति सहन नहीं कर सका और उसने उसके प्रेमी की हत्या कर दी।
आधी रात को मौत के घाट उतारा प्रेमी
पुलिस को दिए बयान में अनीता ने बताया कि मंगलवार की रात को कमरे में सोई हुई थी। बुधवार सुबह जब वह अपने प्रेमी नेम चंद जिसके साथ वह लिव इन रिलेशन में रह रही थी के कमरे में उसे जगाने गई। लेकिन नेम चंद के शरीर से खून टपक रहा था। जिस पर उसने मामले की सूचना पुलिस थाना बद्दी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच की।
हरियाणा के कालका से गिरफ्तार किया पति
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू की और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी का खंगाला। जिसमें महिला के पति को क्षेत्र में घूमते हुए देखा। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा के कालका से गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 22 साल की विवाहिता रात को हुई लापता, जंगल में मिली देह
एसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस को 11 बजे के आसपास एक महिला ने हत्या के बारे में सूचना दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भेजा है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति को गिररफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज यानी गुरुवार को नालागढ़ कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
https://www.facebook.com/news4himalayans