#अपराध

June 8, 2025

हिमाचल: नशे की ओवरडोज से 21 साल के युवक की थमी सांसें, ईद की खुशियां मातम में बदली

परिवार ने खो दिया जवान बेटा

शेयर करें:

Solan Drug Overdose

सोलन। हिमाचल प्रदेश में नशे का दायरा दिनों.दिन बढ़ता जा रहा है और अब यह युवाओं की जिंदगियों को निगलने लगा है। ताजा मामला सोलन के कुंजाहल क्षेत्र से सामने आया है, जहां 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जांच में यह मामला नशे की ओवरडोज से मौत का प्रतीत हो रहा है।

निजी कंपनी में करता था काम

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले का रहने वाला अफजल खान अपने माता.पिता के साथ कुंजाहल में किराए के मकान में रहता था। तीनों ही एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। मृतक अफजल खान के पिता नूरद्दीन अंसारी ने बताया कि उनका बेटे को नशे की लत लग गई थी। जिसके चलते वह उसे बाहर कम ही जाने देते थे।  लेकिन शनिवार को ईद की छुट्टी होने के चलते अफजल सुबह नमाज अता करने गया और घर लौट आया। परिजनों को यह अंदेशा भी नहीं था कि यह उनका बेटा उनके साथ बिताया आखिरी दिन होगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के स्कूलों में मौखिक शिक्षा बंद, छात्रों को ब्लैकबोर्ड पर लिख कर पढ़ाएंगे शिक्षक

सड़क किनारे बेसुध मिला

शाम करीब पांच बजे अफजल अपनी मां का मोबाइल लेकर घर से बाहर गया। कुछ ही समय बाद उन्हें बलियाना क्षेत्र से फोन पर सूचना मिली कि अफजल सड़क किनारे बेसुध हालत में पड़ा है। परिजन उसे तुरंत घर लेकर आए। उस समय वह होश में था और सामान्य ढंग से बातचीत भी कर रहा था। लेकिन रात 9 बजे के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। रात 11 बजे सांसें धीमी पड़ने लगीं तो उसे तुरंत बद्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल:  साधु भेष में सिर के बल अचेत पड़ा था शख्स, थम चुकी थी सांसे- नशे की थी लत

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस दर्दनाक घटना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। मां.बाप बेसुध हैं और बार.बार यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर उनका बेटा इस दलदल में कैसे फंस गया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला नशे की ओवरडोज का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : गहरी खाई में गिरी अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की गाड़ी, उजड़े दो परिवार- पसरा मातम

हिमाचल में युवाओं के बीच नशे की बढ़ती लत सरकार और समाज दोनों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। आए दिन कहीं ना कहीं से नशे की गिरफ्त में आकर युवाओं के जीवन खत्म होने की खबरें सामने आ रही हैं। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख