#अपराध
April 22, 2026
हिमाचल: शादी का वादा कर फंसाई लड़की, फिर 4 साल तक किया मुंह काला; ₹50 हजार भी ठगे
हिम्मत जुटाकर युवती ने पुलिस को दी शिकायत
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों, महिलाओं के साथ हो रहे यौन शोषण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिला सिरमौर से सामने आया है, जिसने इलाके में हलचल मचा दी है। यहां एक युवक युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने के बाद अब जान से माने की धमकी दे रहा है।
पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, उसकी पहचान करीब 7 साल पहले कुतबु नाम के व्यक्ति से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने युवती को निकाह करने और साथ में घर बसाने का भरोसा दिलाया। युवती का आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे अपने जाल में फंसा लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने करीब 4 वर्षों तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह लगातार शादी का वादा करता रहा, जिससे युवती को यकीन होता रहा कि वह उससे निकाह करेगा। लेकिन समय बीतने के साथ आरोपी का रवैया बदलने लगा।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि इस दौरान आरोपी ने उससे करीब 50 हजार रुपये भी ले लिए। जब युवती ने उससे शादी की बात की, तो उसने साफ इंकार कर दिया और उल्टा उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद युवती ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में SP सिरमौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।