#अपराध
March 11, 2025
हिमाचल: दिहाड़ी लगाकर साइकिल से घर जा रहा था शख्स, बाइक सवार ने छीन ली सांसें
बाइक सवार ने साइकिल पर जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर
शेयर करें:

नाहन। हिमाचल प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में होने वाले अधिकतर सड़क हादसे वाहन चालकों की लापरवाही या तेज रफ्तार से होते हैं। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के सिरमौर जिला में हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा भी तेज रफ्तार के चलते ही हुआ बताया जा रहा है। पांवटा साहिब शिलाई नेशनल हाइवे 707 पर मुंगलावाला करतारपुर के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल पर जा रहे शख्स को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार शख्स की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान 65 वर्षीय गीताराम पुत्र किशनाराम निवासी मुंगलावाला के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: खड्ड किनारे मिली शख्स की देह, रात को पत्नी से वीडियो कॉल पर की थी बात
बताया जा रहा है कि गीताराम दिहाड़ी मजदूरी करता था। सोमवार की शाम को भी वह दिहाड़ी लगाने के बाद गोंदपुर से साइकिल पर अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग सड़क किनारे लगे पैराफिट से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: हड़ताली पटवारी-कानूनगो को बड़ा झटका, अब सर्टिफिकेट बनाएंगे ये अफसर
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी। घायल शख्स ने दम तोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि इस हादसे में बाइक सवार 44 वर्षीय अजय कुमार पुत्र गुमान सिंह निवासी धमौन भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार में बैठ चिट्टा ले रहा था नशेड़ी, पास पड़ी थी चरस- हुआ गिरफ्तार
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर ही है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।