#अपराध
August 16, 2026
हिमाचल: परिवार ने खो दी लाडली बेटी, 28 साल की थी कुंजन; वजह जान चौंक जाएंगे आप
तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए परिजन
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां 28 साल की एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में मातम पसर गया।
जानकारी के अनुसार, मामला सदर नाहन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उसे इलाज के लिए नाहन अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान 28 वर्षीय कुंजन शर्मा, निवासी गांव जरजा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी नाहन अस्पताल पहुंची। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में परिजनों ने बताया कि युवती घरेलू मनमुटाव के चलते तनाव में थी। इसी तनाव के कारण उसने महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल युवती की मौत की असली वजह पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।