Truck Accident: पांवटा साहिब (नाहन)। हिमाचल में चालकों की जरा की सी लापरहवाही और तेज रफ्तार कई लोगों की मौत का कारण बन रही है। बीती रात को भी हिमाचल के सिरमौर जिला में कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है। जिसमें एक ट्रक (बोरवैल गाड़ी) चालक की लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में चंडीगढ़-देहरादून नेशनल हाईवे पर बीती रात को हुआ है। यह हादसा ट्रक चालक की तेज रफ्तार के कारण हुआ बताया जा रहा है।
ट्रक चालक ने रौंदा राहगीर
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार और मंगलवार की रात को चंडीगढ़ देहरादून नेशनल हाइवे पर पांवटा साहिब में एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने पहले एक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद भी चालक रुकने की बजाए ट्रक को तेज रफ्तारी से भगा कर एक राहगीर को भी चपेट में ले लिया। जिससे राहगीर की जान ही चली गई।
पहले स्कूटी को मारी टक्कर, फिर राहगीर को कुचला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ़्तार बोरवैल गाड़ी (ट्रक) नाहन की ओर से पांवटा साहिब की तरफ जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार इस गाड़ी ने पहले तो पुरुवाला के समीप एक्टिवा सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी।
स्कूटी सवार की भी हालत गंभीर
इस हादसे में स्कूटी सवार के सिर, छाती पेट और शरीर के अन्य भागों में चोटें आईं। हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान काला सिंह निवासी कोलर के रूप में हुई है। व्यक्ति को घायलावस्था में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। स्कूटी सवार को टक्कर मारने के बाद भी चालक नहीं रूका और ट्रक को भगा कर पांवटा साहिब की तरफ ले गया।
पैदल चल रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत
पांवटा साहिब के नजदीक रैनबैक्सी चौक पर ट्रक ने सड़क पर पैदल चल रहे एक अन्य व्यक्ति को भी जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैदल चल रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान हरदेव सिंह (40) उर्फ़ बबलू पुत्र दिलीप सिंह निवासी संगड़ाह के तौर पर हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांवटा साहिब डीएसपी अदिति सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
https://www.facebook.com/news4himalayans