#अपराध

May 25, 2024

हिमाचल: 20 साल की बेटी ने छोड़ी दुनिया, खेतों में काम कर रहे थे मां-बाप

शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में आजकल बहुत सारे लोग आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं। ताजा माामला हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से सामने आया है। यहां एक 20 साल की युवती ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। घटना के वक्त युवती के माता-पिता खेतों में काम कर रहे थे। उन्होंने युवती को घर पर खाना बनाने के लिए भेजा था।

बेटी को खाना बनाने भेजा घर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिला सिरमौर के सैनधार क्षेत्र स्थित चितरथ गांव की 20 वर्षीय अनीता देवी अपने माता-पिता के साथ खेतों में काम करने गई थी। इसी बीच उसके माता-पिता ने उसे दोपहर का खाना बनाने के लिए घर भेजा। अनीता खेतों से उठकर घर पर खाना बनाने आ गई।

पंखे से चुन्नी बांधकर की आत्महत्या

वहीं, जब कुछ देर बाद अनीता के माता-पिता खाना खाने के लिए घर पहुंचे। मगर उन्हें घर पर कहीं भी अनीता दिखाई नहीं दी। इसी के चलते उन्होंने घर पर उसे ढूंढना शुरू किया तो उन्हें एक कमरे में अनीता का शव फंदे से झूलता हुआ दिखाई दिया। यह भी पढ़ें: हिमाचल: रिश्तेदार के घर गए थे 2 युवक, वापस लौटते समय एक की गई जान इसके बाद उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी अनीता ने घर पर पंखे से गले में चुन्नी बांधकर आत्महत्या कर ली है।

B.A की पढ़ाई कर रही थी अनीता

बताया जा रहा है कि अनीता ईग्नू से BA की पढ़ाई कर रही थी। उसकी मौत के बाद से उसके माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर अनीता ने ऐसा क्यों किया। यह भी पढ़ें: हिमाचल: जंगल में मिली व्यक्ति की गली सड़ी देह, 4 दिन से था गायब उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन अस्पताल भेज दिया। पुलिस टीम ने अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी जांच-पड़चाल शुरू कर दी है।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

मामले की पुष्टि करते हुए रेणुका थाने की SHO प्रियंका चौहान ने बताया कि अभी तक युवती की मौत के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल का हवलदार निकला नटवरलाल: ठग लिए 9 लाख रुपए- FIR दर्ज शुरुआती जांच में पुलिस टीम को मौके पर से कोई सुसाइड नोट या सुराग नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख