शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में एक 17 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने लड़की से कई बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया। यही नहीं युवक ने लड़की का अश्लील वीडियो भी बनाया और पैसे की डिमांड करने लगा। जब लड़की ने पैसे नहीं दिए तो उसने लड़की का अश्लील वीडियो उसके पिता को भेज दिया। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।
फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
अपनी शिकायत में युवती ने बताया कि 2020 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती चौपाल के रहने वाले रजत नाम के युवक से हुई थी। जिसके बाद दोनों में बात होने लगी। पीड़िता के अनुसार जून 2023 में रजत ने उसे ठियोग मिलने बुलाया था।
होटल और होम स्टे में ले जाकर किया जबरन दुष्कर्म
पीड़िता के अनुसार जब वह रजत से मिलने ठियोग गई तो वह उसे एक होटल में ले गया, जहां युवक ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह ननखड़ी के एक होम स्टे में ले गया और वहां भी उसकी सहमति के बिना उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो शादियां करने के बाद छोड़ दी दुनिया, दोनों पत्नियों से चल रहा था विवाद
लड़की के पिता को भेजा दुष्कर्म का वीडियो
पीड़िता ने बताया कि 15 नवंबर 2023 को रजत उसे अपने घर ले गया। यहां भी उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में स्कूल लेक्चरर की कार सड़क से लुढ़की: दुखद निधन
पीड़िता का आरोप है कि रजत ने दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उससे पैसे मांगने लगा। युवक से तंग आकर लड़की ने उससे मिलना छोड़ दिया। जिससे गुस्साए युवक ने अश्लील वीडियो लड़की के पिता को भेज दिया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
युवक ने पिता को भी धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। तंग आकर अब पीड़ित लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल का बेटा संघर्ष भारतीय सेना में बना लेफ्टिनेंट, बचपन से था सपना
बीते रोज रविवार को पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसकी तलाश की जा रही है।