#अपराध

December 9, 2024

हिमाचल: गाड़ी लेकर नशा सप्लाई करने निकली दो महिलाएं, रास्ते में मिल गई..

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जिस रफ्तार से नशे का कारोबार बढ़ रहा है, उससे लगता है कि आने वाले समय में यह नशा हर गली नुक्कड़ में बिकेगा। नशे के इस कारोबार में महिलाओं और युवतियों के उतरने से चिंताएं और भी बढ़ गई हैं। इसका एक बड़ा कारण यह है कि आम तौर पर महिलाओं और युवतियों पर कोई शक नहीं करता है और यह शातिर नशा तस्कर महिलाएं और युवतियां अपने धंधे को बेखौफ अंजाम दे रही हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल की राजधानी शिमला से सामने आया है।

शिमला में दो महिलाएं अरेस्ट

राजधानी शिमला में पुलिस ने दो महिलाओं को नशे की खेप के साथ पकड़ा है। जिसमें से एक महिला हरियाणा की तो दूसरी हिमाचल की रहने वाली है। शिमला के जुब्बल में पुलिस ने इन दोनों महिलाओं को 14.09 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस को यह सफलता उस समय मिली जब पुलिस की टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी। यह भी पढ़ें : हिमाचल: पुलिस और BJP वर्कर्स में झड़प, पुतला छीन ले गए पुलिसकर्मी

नाकाबंदी के दौरान पकड़ में आई महिला नशा तस्कर

मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज रविवार को शिमला के खड़ा पत्थर में देर शाम को पुलिस की टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक हरियाणा नंबर की गाड़ी शिमला से रोहड़ू की तरफ जा रही थी। पुलिस ने नाके पर इस गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका। इस गाड़ी में दो महिलाएं बैठी हुई थी। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली। यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर लागू होगी गेस्ट टीचर पॉलिसी! कैबिनेट मीटिंग में मिलेगी हरी झंडी

कितना मिला नशा

तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी से 14.09 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने नशे को कब्जे में लेकर दोनों महिलाओं को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने अपनी पहचान 30 वर्षीय नीलम निवासी ओल्ड जुब्बल और 38 वर्षीय मनिंदर कौर निवासी यमुनानगर हरियाणा के रूप में बताई। यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक साथ चार दुल्हनों ने किया गृह प्रवेश, अद्भुत नजारा देखने उमड़ी भीड़

पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस ने दोनों महिलाओं के लिए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस इन महिलाओं से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि महिलाएं नशे को कहां से लेकर आई थी और इसे आगे कहां सप्लाई करने जा रही थी। फिलहाल पुलिस महिलाओं को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। यह भी पढ़ें : बर्फ पर स्किड हुई कार, टिप्पर के नीचे घुसी- मची चीख-पुकार

एक साल में 17 महिला नशा तस्कर पकड़ी

बता दें कि हिमाचल में नशा तस्करी के मामलों में महिलाओं की भाागीदारी बढ़ती जा रही है। पिछले एक साल की बात करें तो पुलिस ने अब तक 17 महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने नशे के खिलाफ एक अभियान चलाया हुआ है। जिसमें पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख